Cricket

ऋषभ पंत फिर संभालेंगे दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी, फैंस के लिए खुशखबरी

Rishabh Delhi: टीम इंडिया के विकेटकीपर Rishabh Pant एक बार फिर Delhi Capitals की कप्तानी संभालेंगे। ऋषभ पंत की वापसी का इंतजार कर रहे फैंस में खुशी की लहार है। ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट के बाद टीम से बाहर चल रहे थे।

भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत एक बार फिर दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभालेंगे। IPL 2024 में  ऋषभ पंत अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। दरअसल, कार एक्सीडेंट में चोटिल होने के कारण पंत लगभग पिछले एक साल से टीम से बाहर चल रहे थे। अब खिलाडी फिट हो गए हैं और अपनी टीम की कप्तानी करेंगे।

आईपीएल 2024 को लेकर ऋषभ पंत जमकर पसीना बहा रहे हैं। वह कई बार नेट अभ्यास करते हुए भी नजर आए हैं। जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पंत की टीम में वापसी की खबर दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक ने एक इंटरव्यू में दी है।

Rishabh Delhi: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे पंत

कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी टांग, घुटने और शरीर पर कई जगह चोटें आई थी। पंत के चोटिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की कमान डेविड वार्नर संभाल रहे थे। लेकिन अब एक बार फिर ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालेंगे और और खेलेंगे।

पार्थ जिंदल ने दी ये खुशखबरी

दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए पूरी तरह फिट हो गए हैं। वह दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे। वह पहले सात मैचों में बल्लेबाजी पर ध्यान देंगे। बाकि मैचों में विकेटकीपिंग करेंगे।

फैंस में जबरदस्त उत्साह

ऋषभ पंत की टीम में वापसी की खबर को लेकर उनके चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फैंस लंबे समय से पंत की मैदान में वापसी का बेसब्री से इंन्तजार कर रहे थे। अब ऋषभ पंत के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2024 खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कब है शुरुआत ?

बता दें, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच 23 मार्च से है। अपने पहले मैच में ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ होना है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है। www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे। इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

2 घंटे ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

18 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

18 घंटे ago