Site icon 4PILLAR

Mahvash and Yuzvendra Chahal: आरजे महवश और युजवेंद्र चहल का हुआ ब्रेकअप

RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal break up

RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal break up News: धनश्री वर्मा से तलाक के बाद युजवेंद्र चहल की आरजे महवश के साथ रिलेशनशिप की खूब चर्चा रही। अब दोनों के ब्रेकअप की खबर आ रही है।

RJ Mahvash और Yuzvendra Chahal का हुआ break up

टीम इंडिया के क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों खूब चर्चा में हैं। पिछले साल युजवेंद्र चहल का पत्नी धनश्री वर्मा से तलाक हो गया था। इसके बाद चहल और महवश के बीच अफेयर के खूब चर्चे हुए। ऐसी खबरें आई थी कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश के बीच अफेयर चल रहा है। दोनों को कई बार एक साथ भी देखा गया। अब चर्चा हो रही है कि युजवेंद्र चहल और आरजे महवश एक दूसरे से अलग हो गए हैं। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

युजवेंद्र चहल और आरजे महवश ने इंस्टाग्राम पर किया एक दूसरे को अनफॉलो

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और आरजे महवश का इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो करना चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग दोनों के बीच ब्रेकअप के कयास लगाने लगे हैं। कुछ समय पहले आरजे और चहल एक साथ नजर आते थे। दोनों को कई बार इंडियन प्रीमियर लीग में मैचों में एक दूसरे के साथ देखा गया। लोग उन्हें दोस्त से ज्यादा मानने लगे थे। लेकिन अब लगता है कि सबकुछ बदल गया है। दोनों एक साथ नजर नहीं आ रहे हैं और इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों की फॉलोइंग लिस्ट में अब एक दूसरे का नाम नजर नहीं आ रहा है।

बैकग्राउंड और अफवाहें

युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा से 2025 में तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों खूब चर्चा में रहे। तलाक के कुछ महीने बाद ही युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों को आईपीएल 2025 के मैचों में एक साथ देखा गया , जहां महवश चहल को चीयर करती नजर आईं। साथ में सेल्फी और आउट डेटिंग की तस्वीरें भी वायरल हुईं। इससे डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं। महवश को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा। उन्हें होमब्रेकर कह कर ट्रोल किया जाने लगा।

Yuzvendra Chahal और Mahvash की सफाई
चहल और महवश ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर क्यों अनफॉलो किया ?

अभी तक युजवेंद्र चहल और Mahvash ने अनफॉलो करने के बारे में कोई आधिकारिक ब्यान नहीं दिया है। खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट में इसे रिश्तों में दरार के रूप में देखा जा रहा है।

RJ Mahvash and Yuzvendra Chahal break up News

दोनों की कभी रोमांटिक रिलेशनशिप कन्फर्म नहीं हुई। दोनों इसे सिर्फ दोस्ती बताया। लेकिन अनफॉलो करने से अफवाहें फिर से जिंदा हो गईं। अब सच्चाई क्या है , इस बारे में दोनों ही बता सकते हैं। बाकि अफवाहों का बाजार तो गर्म रहता ही है।

Exit mobile version