RJ Mahvash photo with Chirag Paswan: फेमस रेडियो जॉकी आरजे महवश ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान संग फोटो शेयर कर शानदार कैप्शन लिखा।
RJ Mahvash ने Chirag Paswan की photo वायरल
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड RJ Mahvash अपनी बेबाकी और हंसमुख स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में महवश ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान के साथ अपनी फोटो शेयर कर ट्रोल्स को चेतावनी दी है।
महवश बोलीं-घर से उठवा लुंगी
उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “बस करी ना अब किसी से बदतमीजी, घर से उठवा लुंगी। ” महवश यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,”अब मुंह मत चला दे मुझसे कोई। “उनकी इन दोनों पोस्ट पर फैंस और ट्रोल्स के कमेंट्स आ रहे हैं।
जानिए क्या है पूरा माजरा ?
आरजे महवश अपनी हाजिर जवाबी और ह्यूमर के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। इस बार उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ एक तस्वीर (RJ Mahvash photo) खींची और इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इस फोटो में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन असली मजा तो कैप्शन में है। महवश ने ट्रोल्स को मजेदार अंदाज में चेतावनी दी है।
RJ Mahvash photo: आरजे महवश ने ट्रोल्स को दी चेतावनी
उनके कहने का मतलब ये है कि अगर अब कोई उनसे बदतमीजी करेगा तो वो चिराग पासवान की राजनीतिक पावर का इस्तेमाल कर, उसे ट्रोल करने वाले को घर से उठवा लेंगी। आरजे ने भले यह धमकी मजाक में दी है लेकिन इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया। लोग इसे मजेदार बता रहे हैं तो कुछ इसे डार्क ह्यूमर करार दे रहे हैं।
आरजे महवश और चिराग पासवान का कनेशन
राजनीती में आने से पहले चिराग पासवान एक अभिनेता भी रह चुके हैं। उन्होंने पिता रामविलास पासवान की राजनीतिक विरासत को संभाला है। पिता के निधन के बाद चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष हैं और एनडीए के घटक दलों में से एक पार्टी के मुखिया हैं। वे लोकसभा चुनाव 2024 में हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए। RJ Mahvash और चिराग पासवान किसी इवेंट में पहुंचे थे, जहाँ की ये फोटो आरजे ने शेयर की।
ये भी पढ़ें: इस वजह से हुआ था धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल का तलाक
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश
आरजे महवश की पोस्ट में तब और मसाला जुड़ गया जब एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में युजवेंद्र चहल के मीम्स शेयर किए। कई मीडिया रिपोर्ट में आरजे महवश को क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया गया है। हालांकि, ना तो युजवेंद्र चहल ने और ना ही महवश ने आधिकारिक तौर पर इस मामले की पुष्टि की है। इन अफवाहों को तब और हवा मिली, जब युजवेंद्र चहल और आरजे महवश को कई बार एक साथ देखा गया।