Site icon 4PILLAR.NEWS

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहनी

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani : रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं। RRKPK ने पहले दिन डबल डिजिट में कमाई की है।

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani

करण जोहर के निर्देशन में बनी रणवीर और आलिया भट्ट स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ज्यादातर क्रिटिक्स ने पसंद किया है। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।

पहले दिन 11.50 करोड़ रुपए की कमाई

फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के बाद करण जोहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म के जरिए कमबैक किया है। केजे का कमबैक सक्सेसफुल रहा। अर्ली ट्रेड्स की रिपोर्ट के अनुसार, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म ने पहले दिन 11.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। बता दें, इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई है।

RRKPK के पहले आलिया भट्ट की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट इस तरह है।

  1. ब्रह्माश्त्र: 36 करोड़
  2. कलंक: 21.60  करोड़
  3. RRR : 20.07 करोड़
  4. गली बॉय : 19.40 करोड़
  5. शानदार : 33.40  करोड़
  6. टू स्टेटस : 12.40 करोड़
  7. बद्रीनाथ की दुल्हनिया : 12.25 करोड़
  8. गंगूबाई काठियावाड़ी : 10.50 करोड़
  9. उड़ता पंजाब : 10.05  करोड़
  10. हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया : 9.02 करोड़।

वहीं,रणवीर सिंह की टॉप 10 ऐसी फ़िल्में जिन्होंने पहले दिन टॉप कमाई की है। इस तरह हैं।

Exit mobile version