Jeetendra Birthday : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र आज अपना 82वां बर्थडे मना रहे है। इस खास मौके पर उनकी बेटी और फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कुछ प्यारी सी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दी है।
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र (Jeetendra) आज 7 अप्रैल को 82 साल के हो गए है। अभिनेत के जन्मदिन पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। वहीं अब जितेंद्र की बेटी और बॉलीवुड फिल्म निर्माता एकता कपूर ने कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने पिता के लिए एक खूबसूरत नोट भी लिखा है।
Jeetendra Birthday पर एकता ने शेयर किया ये पोस्ट
दरअसल हाल ही में एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी कंई खूसबूरत फैमिली फोटोज देखी जा सकती है। कंई तस्वीरों में जितेंद्र अपने पोते और नाती के साथ खेलते नजर आ रहे है। वहीं अन्य तस्वीरों में उन्हें अपनी बेटी एकता और बेटे तुषार कपूर के साथ पोज देते देखा जा सकता है। इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए एकता ने अपने पिता के लिए खास नोट भी लिख है।
फिल्ममेकर ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पापा। आप मेरी लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है। जय माता दी। आप लंबा, खुशहाल और स्वस्थ जीवन जिएं। हम सब आपसे बेहद प्यार करते है।’
तुषार कपूर ने भी लुटाया पिता पर प्यार
वहीं जितेन्द्र के बेटे और बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने भी एक वीडियो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। इस वीडियो में जितेंद्र को अपना बर्थडे केक कट करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में जितेंद्र के साथ उनके बच्चे और नाती-पोते भी नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए तुषार ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे। हम इसे सिंपल और कैंडिड रखना पसंद करते है। मुझे लगता है कि आज हम सभी कैमरे को देखकर शर्मा रहे थे।’