Site icon 4PILLAR.NEWS

रणबीर कपूर पर खूब प्यार लुटाते दिखे जितेंद्र, ‘एनिमल’ एक्टर को पहले लगाया गले और फिर किया गाल पर किस 

love: रणबीर कपूर पर खूब प्यार लुटाते दिखे जितेंद्र

love: दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जितेंद्र रणबीर पर खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे है।

मुंबई में बीती शाम लोकमत अवार्ड्स 2024 क आयोजन किया गया था। इस अवार्ड फंक्शन में बॉलीवुड एक्टर्स, बिजनेसमैन सहित कंई दिग्गज लोग पहुंचे थी। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और एक्टर रणबीर कपूर ने भी इस अवार्ड फंक्शन में शिरकत की थी। इस इवेंट के दौरान का उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जितेंद्र ‘एनिमल’ एक्टर रणबीर कपूर की खूब तारीफ करते नजर आ रहे है।

love:जितेंद्र ने लुटाया रणबीर कपूर पर प्यार

सामने आए वीडियो में रणबीर कपूर को जितेंद्र का हाथ थामे उन्हें कार तक ले जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान जितेंद्र रणबीर को गले लगाकर उनकी खूब तारीफ करते है और उनके गाल पर किस करते है। वीडियो में जितेंद्र उन्हें कहते है- ‘आपने बहुत बढ़िया काम किया, बहुत सुंदर। इसे जारी रखो। जय माता दी।’

वहीं रणबीर कपूर और जितेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस दोनों की बॉन्डिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे है।

इस फिल्म में नजर आएँगे रणबीर कपूर

वहीं बात करें रणबीर कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो पिछली बार वे फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस  पर सुपरहिट रही थी और इस फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी। वहीं इन दिनों वे नितेश तिवारी की रामायण को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। रिपोर्ट्स के मुताबीक रणबीर इस फिल्म में प्रभु श्री राम का किरदार निभाते हुए नजर आएँगे।

Exit mobile version