Site icon www.4Pillar.news

राम बने रणबीर कपूर तो माता सीता के किरदार में नजर आई साई पल्ल्वी, नितेश तिवारी की रामायण के सेट से लीक हुई तस्वीरें 

राम बने रणबीर कपूर तो माता सीता के किरदार में नजर आई साई पल्ल्वी, नितेश तिवारी की रामायण के सेट से लीक हुई तस्वीरें 

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर लीक हो गई है। इन तस्वीरों में रणबीर कपूर भगवान राम और साई  पल्ल्वी माता सीता के किरदार में नजर आ रहे है।

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाएंगे। वहीं साउथ की मशहूर अभिनत्री साई पल्ल्वी इस फिल्म में माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। रणबीर और साई ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अब इस फिल्म से से दोनों की कुछ तस्वीरें लीक हो गई है।

राम-सीता के किरदार में नजर आए रणबीर-साई

रामयण के सेट से रणबीर और साई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सामने आई तस्वीरों में दोनों को राम और सीता के पहनावे में देखा जा सकता है। हालाँकि दोनों ने भगुआ नहीं बल्कि मरून कलर के ऑउटफिट पहने है। रणबीर कपूर को इस दौरान धोती पहने देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने बाजूबंद और गले में सोने का हार पहना है।

वहीं माता सीता के किरदार में साई पल्ल्वी भी काफी जच रही है। एक्ट्रेस ने इस दौरान मरून कलर की साड़ी पहनी है और इसके साथ उन्होंने सिर पर हेवी दुपट्टा कैरी किया। वहीं गले में सोने का हार, मांग टीका, कमरबंद और हाथों में कंगन आदि के साथ साई काफी प्यारी लग रही है।

फैंस का रिएक्शन

रणबीर और साई की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है।

Exit mobile version