RSS नेता इंद्रेश कुमार ने साधा बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना, कहा-भगवान राम ने अहंकारियों को 241 पर रोक दिया

RSS नेता इंद्रेश कुमार ने बीजेपी और कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राम भेदभाव नहीं करते, राम सजा नहीं देते। इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पीएम नरेंद्र मोदी को अहंकारी बताया था।

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर संघ लगातार निशाना साध रहा है। लोकसभा चुनाव में बहुमत से काफी दूर रही बीजेपी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत के बाद अब आरआरएस नेता इंद्रेश कुमार ने निशाना साधा है। इंद्रेश कुमार ने इशारों-इशारों में भारतीय जनता पार्टी को घमंडी बताया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को राम विरोधी बताया है। lo

RSS: Lok Sabha Election 2024

संघ के नेता इंद्रेश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा,” इन्होने राम भक्ति की लेकिन इनमे धीरे धीरे अहंकार आ गया। राम ने उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बनाया तो लेकिन जो शक्ति उसे मिलनी चाहिए थी, वो भगवान राम ने अहंकार के कारण रोक दी। ये अहंकार के कारण हुआ। प्रभु सभी के साथ न्याय करते हैं। उनका न्याय बहुत विचित्र है। जो लोकसभा चुनावों में दिखाई दिया ।

कांग्रेस पार्टी पर बरसे संघ नेता

इंद्रेश कुमार ने कहा जिन लोगों ने राम का विरोध किया, प्रभु ने उन्हें भी सबक सिखाया। मिलकर लड़ने के बाद भी किसी को शक्ति नहीं मिली। वो 2 नंबर पर ही अटक गए। प्रभु राम का न्याय बहुत विचित्र और आनंददायक है।उन्होंने आगे कहा,”भगवान राम किसी के साथ भेदभाव नहीं करते और न ही किसी को दंड देते हैं। राम जी न्यायप्रिय हैं। प्रभु सभी के साथ न्याय करते हैं।

कानोता में इंद्रेश कुमार का ब्यान

धार्मिक नेता इंद्रेश कुमार ने ये ब्यान राजस्थान के जयपुर के कानोता में आयोजित ‘राम रथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह’ में दिया।समारोह में अपने भाषण के दौरान उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा।

इससे पहले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इशारों-इशारों में भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक सच्चे सेवक को कभी अहंकार नहीं करना चाहिए। उसे केवल लोगों की सेवा करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मणिपुर हिंसा पर भी खुलकर बोला था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top