Site icon 4PILLAR

Rubina Dilaik ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें 

Rubina Dilaik ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

Rubina Dilaik ने आज आख़िरकार अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की है।

Rubina Dilaik ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक पिछले काफी दिनों से अपनी प्रेग्नेंसी को  सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल रुबीना की कंई तस्वीरों में उनका पेट थोड़ा बढ़ा हुआ नजर आ रहा था जिसे देख फैंस कयास लगा रहे थे कि वे प्रेग्नेंट है। हालाँकि एक्ट्रेस ने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। वहीं अब रुबीना ने फाइनली अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वे अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही है।

Rubina Dilaik ने किया प्रेग्नेंसी का ऐलान

रुबीना दिलैक ने हाल  में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। इन तस्वीरों में वे अपने पति और एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही है। तस्वीरों में रुबीना का बेबी बंप साफ देखा सकता है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, ‘जब से हमने डेट करना शुरू किया था तब हमने वादा किया था कि हम एकसाथ दुनिया एक्सप्लोर करेंगे, शादी हो गई और अब फैमिली के रूप में… जल्द छोटे यात्री का स्वागत करेंगे।’

फैंस से लेकर सेलिब्रटीज तक दे रहे बधाइयाँ

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने जब से अपने पेरेंट्स बनने का ऐलान किया है तभी से लोग उन्हें खूब बधाइयाँ दे रहे है। इस पोस्ट पर फैंस के साथ साथ ढेरों सेलेब्रिटीज ने कमेंट कर दोनों को बधाई दी है। रुबीना और अभिनव के इस पोस्ट पर सिंगर आशीष कौर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बधाई हो।’ राजीव आदित्य  ने लिखा, मैं ये जानता था, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूँ।’ आस्था गिल ने लिखा, ‘वाओ, बधाई हो लवबर्ड्स। जन्नत जुबैर ने लिखा, ‘ये माशाअल्लाह।’

इसके अलावा भी हिमांशी खुराना, फैजु, गौतम हेगड़े, प्रगति मेहरा, जान कुमार सानू और सनम जौहर सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट कर होने वाले मम्मी-पापा को बधाई दी है। वहीं रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के फैंस भी उन्हें खूब बधाइयां दे रहे है।

Exit mobile version