Site icon 4PILLAR.NEWS

अभिनव शुक्ला संग खूबसूरत वादियों में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही रुबीना दिलैक, नदी किनारे बनाया लजीज खाना 

Rubina Abhinav video: अभिनव संग वादियों में टाइम स्पेंड कर रही रुबीना

Rubina Abhinav video: सामने आए वीडियो में रुबीना दिलैक जंगल में नदी किनारे खाना पकाते हुए नजर आ रही है। इस दौरान उनके पति और एक्टर अभिनव शुक्ला को भी उनके साथ देखा जा सकता है।

टीवी की मशहूर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला कुछ समय पहले ही दो जुड़वाँ बेटियों के पेरेंट्स बने है। दोनों अक्सर अपनी नन्ही राजकुमारियों संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। वहीं इन दिनों रुबीना एक खूबसूरत जगह पर पति अभिनव शुक्ला संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। हाल ही में कपल का एक वीडियो सामने आया है जिसे दोनों जंगल और खूबूसरत पहाड़ों में घूमते नजर आ रहे है।

Rubina Abhinav video: नेचर के बीच क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखे रुबीना-अभिनव

दरअसल बीते दिन रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में उन्हें अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ जंगल में घूमते देखा जा सकता है। सामने आए वीडियो में कपल पानी के बहते झरने के पास खड़े नजर आ रहा है।  इस दौरान दोनों साथ में वहां की खूबसूरती को निहारते नजर आए।

जंगल में बनाया खाना

वहीं हाल ही में  एक्ट्रेस ने इस दौरान एक अन्य वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में रुबीना को नदी किनारे सब्जिया काटते हुए देखा जा सकता है। वहीं इसके बाद वे चूल्हे पर खाना बनाती है। वीडियो में अभिनव भी रुबीना का मदद करते नजर आ रहे है। वे पहले लकड़ियां इक्कठा करते है और फिर चूल्हा जलाते है।

फैंस का रिएक्शन

फैंस को रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के ये वीडियो खूब पसंद आ रहे है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में ढेरों फैंस ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। एक फैन ने लिखा, ‘ब्यूटीफुल जगह और ब्यूटीफुल कपल। आप दोनों को प्रकृति का आनंद लेते देख बहुत अच्छा लगा।’ एक ने लिखा, ‘वाओ, ये सब कितना अमेजिंग है। आप दोनों को ढेर सारा प्यार।

Exit mobile version