Site icon 4PILLAR.NEWS

Rubina Dilaik ने दिखाई पहाड़ी दीवाली सेलिब्रेशन की झलक, फैमिली संग खूब डांस करते दिखी एक्ट्रेस

Rubina Dilaik showed a glimpse of Pahari Diwali celebration

Rubina Dilaik ने इस साल हिमाचल में अपने गांव में दीवाली मनाई। वहीं अब एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पहाड़ी दीवाली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।

टीवी की मशहूर अभिनेत्री रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अक्सर अपनी फैमिली फोटोज और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। इसी बीच अभिनेत्री ने हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए अपने दीवाली सेलिब्रेशन की झलक  दिखाई है। बता दे कि रुबीना का जन्म शिमला, हिमाचल प्रदेश के एक गांव में हुआ था और वे अक्सर अपने गांव जाती रहती है। वहीं इस साल उन्होंने दीवाली भी अपने पैतृक गांव में ही मनाई।

Rubina Dilaik ने अपने पैतृक गांव में मनाई दीवाली

दरअसल हाल ही में रुबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने दिखाया की पहाड़ी लोग दीवाली कैसे मनाते है। वीडियो की शुरुवात में उन्हें ट्रेडिशनली तैयार होते देखा जा सकता है। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का एक पहाड़ी ऑउटफिट पहना है और गोल्डन ज्वैलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है।

पारंपरिक डांस करते दिखी एक्ट्रेस

बता दे कि हिमाचल में 3 दिन दीवाली मनाई जाती है। वहीं इस वीडियो की शुरुवात में रुबीना कहती है, “आज दीवाली का दूसरा दिन है। हम अपनी कुलदेवी के मंदिर आए है। यहां सब लोग दीवाली सेलिब्रेट करते है और पूरा गांव एकसाथ डांस करता है।” वहीं इसके बाद वे अपनी बहनों ज्योतिका दिलैक और रोहिणी दिलैक के साथ अपना ट्रेडिशनल ऑउटफिट फ्लॉन्ट करते नजर आ रही है।

अपने इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी देवता महाराज की पालकी की झलक भी दिखाई है। वहीं इसके बाद रुबीना अपनी  फैमिली और अन्य गांव वालों के साथ पारंपरिक डांस करते नजर आ रही है। इस वीडियो में उनकी बेटी इधा और जीवा की झलक भी देखी जा सकती है।

फैंस ने किया रिएक्ट

रुबीना के दीवाली  सेलिब्रेशन का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। कंई लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट कर उनकी तारीफ की है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, “अपने कल्चर से जुड़े रहना बहुत बड़ी बात है, लव यू रुबीना।’ एक ने लिखा, ‘ओह प्यारी इधा और जीवा भी संस्कृति और नृत्य का आनंद ले रही है।’ वहीं कंई अन्य फैंस ने कमेंट कर उनके लुक की तारीफ की है।

यह भी पढ़े : Rubina Dilaik ने पति Abhinav Shukla के बर्थडे पर शेयर किया खूबसूरत वीडियो, कहा- ‘मैं इस आदमी पर निबंध लिख सकती हूँ’

Exit mobile version