Rupali Jagga detailed information

Rupali Jagga गाने, जन्म, शिक्षा और करियर समेत विस्तृत जानकारी

Rupali Jagga detailed information: रुपाली जग्गा का जन्म 15 जुलाई 1995 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुआ था। यहां रुपाली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है।

Rupali Jagga जन्म और परिवार

सिंगर रुपाली जग्गा का जन्म 15 जुलाई 1995 को भारत में हुआ। वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सरहारनपुर की हैं। उनकी राशि कर्क है। उनके परिवार ने उनकी संगीत प्रतिभा को बहुत कम उम्र में ही पहचाना। परिवार ने उन्हें प्रोहत्साहन दिया। उनके पिता का नाम सुधीर जग्गा है। उनका एक भाई है। जिसके साथ उन्होंने अपना बचपन बिताया है। परिवार ने उनके संगीत करियर को हमेशा समर्थन दिया, भले ही संगीत परिवार का पारंपरिक करियर पथ न हो।

Rupali Jagga की शिक्षा

Rupali Jagga ने अपनी शुरुआती शिक्षा यूपी के सहारनपुर से प्राप्त की। बाद में उन्होंने चंडीगढ़ के मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज से अंग्रेजी ऑनर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। संगीत की औपचारिक शिक्षा उन्होंने छह साल की उम्र में शुरू कर दी थी। उन्होंने 12 साल की उम्र में आगरा घराने की गुरु निधि नारंग से हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत सीखा। उन्होंने संगीत में मास्टर डिग्री के लिए नामांकन भी किया। लेकिन करियर की वजह से पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने भजन गायन से शुरुआत की थी।

Rupali Jagga का करियर

रुपाली का संगीत का सफर छोटी उम्र में ही शुरू हुआ था। वह 5 साल की उम्र में स्टेज पर भजन गाने लगी थीं। उन्हें “भारत की शकीरा” के नाम से भी जाना जाता है। उनका प्रोफेशनल करियर 2016 में रियलिटी शो सारे गामा से शुरू बुआ था। इस शो के बाद वे फेमस हो गई। इसके बाद Rupali Jagga ने इंडियन आइडल और आईपीएमएल जैसे शो में हिस्सा लिया। ये शो उनके स्टेज कॉन्फिडेंस को बढ़ाने में मददगार साबित हुए। वे खुद को रियलिटी शो का प्रोडक्ट मानती हैं।

Rupali Jagga का बॉलीवुड डेब्यू

Rupali Jagga detailed informationरुपाली ने 2022 में बॉलीवुड में डेब्यू किया। उन्होंने ऑपरेशन रोमियो के गाने “तेरे बिन जीना क्या ” से बॉलीवुड में डेब्यू किया। वे इंडिपेंडेंट म्यूजिक में भी सक्रिय हैं। वे लाइव परफ़ॉर्मर के रूप में भारत ,  अमेरिका, कनाडा, यूके, दुबई , ऑस्ट्रेलिया और सिंगापूर में शो कर चुकी हैं। सोशल मीडिया ने उनके करियर को बूस्ट दिया। उनके 1.8 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोवर्स हैं। वे डांस और एक्टिंग में भी रूचि रखती हैं। वे आशा भोसले और सुनिधि चौहान को अपनी प्रेरणा मानती हैं।

Rupali Jagga के गाने

रुपाली जग्गा ने कई हिट गाने गाए हैं। जिसमें बॉलीवुड प्लेबैक, इंडिपेंडेंट ट्रैक्स और कवर सॉन्ग शामिल हैं। उनके प्रमुख गानों की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • चुम्मा : फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो
  • आजा भीग ले पिया : पॉपुलर ट्रैक
  • पिया रंगीला
  • तेरे बिन जीना क्या : ऑपरेशन रोमियो फिल्म
  • जोगन : गुड लक जेरी फिल्म
  • चूड़ियां सॉन्ग
  • इश्क निभावा
  • यार को मैंने गाना
  • तू रब दी मेहर गाना

रुपाली के गाने स्पॉटीफाई , जियोसावन, ऐपल म्यूजिक और यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। वे अपने गानों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती रहती हैं। वे पंजाबी, हिंदी और रोमांटिक गाने गाती हैं।

रुपाली जग्गा की नेट वर्थ 

Rupali Jagga detailed information2026 तक रुपाली जग्गा की टोटल नेट वर्थ 176649 डॉलर यानि भारतीय मुद्रा में करीब 1.5 करोड़ रुपए है। ये कमाई मुख्य रूप से उनके लाइव शो, प्लेबैक सिंगिंग और सोशल मीडिया से आती है। वे एक मल्टी-टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं। वे सिंगिंग के अलावा डांस और एक्टिंग में भी रूचि रखती हैं।

सिंगर रुपाली जग्गा की सफलता राज

रुपाली जग्गा की सफलता का मंत्र : श्रोताओं को शांति, खुशी और प्रेम प्रदान करना है। वे अंतराष्ट्रीय स्तर पर यात्रायें करती रहती हैं। इसके आलावा रुपाली जग्गा भारत के कॉलेज और यूनिवर्सिटी में भी लाइव परफॉर्मेंस देती हैं। रुपाली जग्गा अपने गानों पर लाइव परफॉर्मेंस के दौरान गजब का डांस भी करती हैं। दर्शकों को उनकी परफॉर्मेंस काफी पसंद आती है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top