Site icon www.4Pillar.news

सचिन तेंदुलकर ने Khaby Lame स्टाइल में दिया पानी बचाने का संदेश, एक्सप्रेशन देख छूट जाएगी हँसी, देखिए मजेदार वीडियो 

खैबी लेम के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते है। बिना कुछ कहे सिर्फ इशारों से जैसे वे सबकुछ कह देते है उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी उनके फैन हो गए है। सचिन ने खेबी लेम स्टाइल में पानी बचाने का संदेश दिया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

खैबी लेम के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किए जाते है। बिना कुछ कहे सिर्फ इशारों से जैसे वे सबकुछ कह देते है उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आता है। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी उनके फैन हो गए है। सचिन ने खेबी लेम स्टाइल में पानी बचाने का संदेश दिया है, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

मशहूर क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते है। सचिन अपने वीडियो के जरिए फैंस को एंटरटेन करने के साथ-साथ खास संदेश देते भी नजर आते है। सचिन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बड़े ही यूनिक अंदाज में लोगों को पानी बचाने का संदेश दे रहे है। वीडियो में सचिन खैबी लेम (Khaby Lame) स्टाइल में बिन बोले सिर्फ एक्सप्रेशन से ही सब कुछ कहते नजर आ रहे है। फैंस को उनका ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में सचिन लोगों को जल बचाने का संदेश दे रहे है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नल खुला है और पानी बह रहा है। इसके बाद सचिन टाइट से नल बंद कर देते है और हाथों से बिलकुल खैबी लेम की तरहं इशारा करके बताते है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हर बूंद महत्वपूर्ण है। जितनी जरुरत हो उतना नल खोलें और उसके बाद टाइट और राइट तरीके से नल बंद कर दें।’इसी के साथ उन्होंने #SaveWater #KhabyLame जैसे हैशटैग का भी उपयोग किया है।

सचिन द्वारा शेयर किए गए वीडियो को अब तक 1 लाख के करीब लाइक्स मिल चुके है। फैंस उनकी इस वीडियो को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखा रहे है।

कौन है खैबी लेम (Khaby Lame) ?

अगर आप सोशल मीडिया का यूज़ करते है तो आप Khaby Lame के बारे में जरूर जानते होंगे, लेकिन अगर आप नहीं जानते तो हम आपको उनके बारे में बता देते है। खैबी लेम यूरोप के सबसे बड़े टिकटॉक स्टार्स में से एक है। टिकटॉक पर उन्हें लगभग 100 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते है।

खैबी लेम का वीडियो बनाने का स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है। खैबी बिना कुछ कहे सिर्फ एक्सप्रेशन से ही सब कुछ कह देते है। उनका ये ही स्टाइल लोगों को काफी पसंद आता है।

Exit mobile version