Site icon www.4Pillar.news

पति के साथ शादी की पहली सालगिरह मनाने विशाखापट्ट्नम समुद्र तट पर गई पत्नी प्रेमी के साथ भागी, ढूंढ़ने के लिए खर्च हुए एक करोड़ 

विशाखापट्ट्नम में साई प्रिया नाम की एक महिला अपने पति के साथ समुद्र तट पर जाती है। जहां से वह प्रेमी के साथ भाग जाती है। पति श्रीनिवास को आशंका थी कि कहीं उनकी पत्नी समुद्र में तो नहीं डूब गई। उसने तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क किया। समुद्र में पत्नी को ढूंढ़ने के लिए एक करोड़ रूपये खर्च हो गए। लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ नेल्लूर में मिली।

कैसे हुआ ये सब ?

सोमवार के दिन श्रीनिवास और साई प्रिया अपनी शादी की पहली वर्षगांठ मनाने के लिए विशाखापत्तनम के ‘आरके बीच’ पर जाते हैं। समुद्र तट पर एन्जॉय करने के बाद दोनों ने शाम सात बजे वापिस घर जाने का फैसला लिया। शाम 7:30 बजे साईं प्रिया ने अपने पति से कहा कि वह पैर धोकर वापिस आएगी।

नहीं लौटी वापिस

साई प्रिया दोबारा समुद्र तट पर चली गई। इसी दौरान पति मोबाइल फोन पर व्यस्त हो गया। कुछ देर बाद जब पति ने देखा कि उसकी पत्नी कहीं नजर नहीं आ रही है। श्रीनिवास ने तुरंत स्थानीय पुलिस को इस बारे में सूचना दी कि उसकी पत्नी गुम हो गई है। गायब होने के बाद श्रीनिवास को लगा कि उसकी पत्नी समुद्र में डूब गई है।

इसके बाद साई प्रिया की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया गया। यह तलाशी अभियान मंगलवार सुबह तक चला। तलाशी अभियान में हेलीकॉप्टर , तटरक्षक बल , पुलिस और गोताखोरों की मदद ली गई। आशंका जताई जा रही थी की वह समुद्र में डूब गई है।

करोड़ों रूपये स्वाहा

जिस प्रिया को ढूंढ़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए वह नेल्लूर में अपने प्रेमी के साथ मिली। वह पति को समुद्र तट पर छोड़कर प्रेमी के साथ नेल्लूर भाग गई थी।

विशाखापत्तनम के उप-महापौर ने पीटीआई को बताया कि साईं प्रिया को खोजने के लिए लगभग एक करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। अब महिला को नेल्लूर से विजाग वापिस लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version