Categories: National

बिग बॉस से बाहर निकलते ही अब्दु रोजिक से मिले साजिद खान, फराह खान ने छोटे भाईजान को खिलाया बर्गर, देखिए तस्वीरें

अब्दु रोजिक और साजिद खान बिग बॉस के घर से बाहर आ चुके है। बिग बॉस के घर से बाहर आते है दोनों ने बर्गर पार्टी की जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

बिग बॉस 16 के सबसे फेवरेट कंटेस्टेंट अब्दु रोजिक ने अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया है। अब वहीं साजिद खान भी बिग बॉस के घर से बाहर आ चुके है। ऐसे में अब फराह खान ने साजिद और अब्दु का खास अंदाज में स्वागत किया। फराह खान ने अपने दोनों भाइयों को बर्गर ट्रीट दी और उनके साथ खूब मस्ती की। इस दौरान की उनकी  कुछ तस्वीरें सामने आई है जो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही है।

साजिद खान ने की अब्दु से मुलाकात

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में फराह, साजिद और अब्दु तीनो साथ में मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। पहली तस्वीर में तीनो साथ में पोज दे रहे है, वहीं इस दौरान टेबल पर अब्दु का फेवरेट बुरगिर (बर्गर) और फ्रेंच फ्राइज भी देखे जा सकते है। एक अन्य तस्वीर में साजिद अब्दु को हग करते हुए नजर आ रहे है।

फराह खान ने ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘बिग बॉस 16 के मेरे दो फेवरेट्स। कभी-कभी दिल जीतना भी जरुरी होता है। इसके साथ ही उन्होंने मंडली, फैमिली, बुरगीर, लॉन्ग सन शार्ट सन शो जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया है।

सेलेब्स और फैंस ने किए कमेंट

अब्दु और साजिद को यूं साथ में देख फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी काफी खुश नजर आए। इन तस्वीरों पर मलाइका अरोड़ा, सीमा सजदेह,सानिया मिर्जा, भावना पांडे, सुगंधा मिश्रा और सिम्मी ग्रेवाल सहित कंई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

वहीं फैंस भी इन तस्वीरों पर खूब कमेंट कर रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लोग इसे मंडली कहते है लेकिन जो रिश्तों की अहमियत समझते है उनके लिए यह दोस्तों का सबसे पवित्र बंधन है।

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

10 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

11 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

11 घंटे ago