मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- ‘हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना’

हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है। वहीं अब मलाइका के बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर का इन खबरों पर रिएक्शन सामने आया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। दोनों की शादी की अफवाहे भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती है। लेकिन हाल ही में एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट ने दावा किया था कि मलाइका अरोड़ा प्रेग्नेंट है और वे जल्द ही अर्जुन कपूर के बच्चे की माँ बनने  वाली है। वहीं अब इन सभी खबरों पर अर्जुन कपूर की प्रतिक्रिया सामने आई है। अर्जुन ने इन खबरों को महज एक अफवाह बताया है और ऐसी खबरे फ़ैलाने वालों को जमकर फटकार लगाई है।

प्रेग्नेंसी की खबरों पर फूटा अर्जुन का गुस्सा

अर्जुन कपूर अपने इंस्टा स्टोरी पर एक मैसेज शेयर करते हुए लिखा, ‘यह सबसे निचला स्तर है जहां तक आप गिर सकते थे और आपने इसे बहुत ही कैजुअली किया है। इस तरह की बेकार खबरों को लिखना बहुत ही इनसेंसिटिव और पूरी तरह अनएथिकल है। लगातार हमारे बारे में ऐसी बेकार खबरें चल रही है क्योंकि हम ऐसी फेक गॉसिप आर्टिकल्स को इग्नोर करते है। यह ठीक नहीं है। हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना।’

 

मलाइका ने यूं किया रिएक्ट

मलाइका अरोड़ा ने भी ये पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। मलाइका ने भी इन अफवाहों पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए इसे बहुत ही घिनौना बताया है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8977 posts and counting. See all posts by 4pillar

6 thoughts on “मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- ‘हमारी निजी जिंदगी से खेलने की हिम्मत मत करना’

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री