अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को यूं दी जन्मदिन की बधाई, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘हमेशा मेरी रहना’ 

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही है। मलाइका के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा आज अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। मलाइका के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर अर्जुन कपूर ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। अर्जुन ने मलाइका के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

मलाइका के लिए अर्जुन का खास पोस्ट

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर अर्जुन कपूर ने अनदेखी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में दोनों आईने के सामने खड़े होकर पोज दे रहे है। इस फोटो में मलाइका जहां बोल्ड अंदाज में नजर आ रही है वहीं अर्जुन इंटेंस लुक देते दिखाई दे रहे है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन ने जो कैप्शन लिखा है, वो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

अर्जुन ने लिखा, ‘द यिन टू माई यांग। हैप्पी बर्थडे बेबी। जो तुम हो वही रहो, खुश रहो और हमेशा मेरी रहो।’

इस वजह से किया जाता है दोनों को ट्रोल

गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में है। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को छिपाने की बहुत कोशिश कि लेकिन साल 2019 में दोनों ने अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशयल किया था। बता दे कि अर्जुन और मलाइका को अक्सर उनके ऐज गैप को लेकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन दोनों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मलाइका जहां आज 49 साल की हो गयी है वहीं अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपना 37वां  जन्मदिन मनाया था।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8998 posts and counting. See all posts by 4pillar

5 thoughts on “अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को यूं दी जन्मदिन की बधाई, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘हमेशा मेरी रहना’ 

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री