
Housefull 5 Trailer: अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख की फिल्म हाउसफुल 5 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में…
साजिद नाडियाडवाला की हाउसफुल 5 (Housefull 5) इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में बॉलीवुड के कंई दिग्गज अभिनेता नजर आएँगे। बता दे कि दर्शक कंई दिनों से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं अब फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि आज मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर (Housefull 5 Trailer) जारी कर दिया है।
रिलीज हुआ Housefull 5 Trailer
ट्रेलर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हाउसफुल 5 की कहानी असली जॉली को ढूंढने और एक मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। इसके अलावा भी इस फिल्म में कुछ ऐसे सीन होने वाई है, जिसे देख दर्शक हँसते-हँसते पेट पकड़ लेंगे।
हाउसफुल 5 की कहानी क्रूज से शुरू होती है। दरअसल 69 बिलियन पाउंड्स के मालिक रंजीत डोबरियाल अपने 100वें बर्थडे पर अपनी संपत्ति का उत्तराधिकारी घोषित करते है। वे अपने रियल बेटे जॉली को अपना साम्राज्य सौंपते है। वहीं अब कहानी में एक ट्विस्ट है। दरअसल इस फिल्म में एक नहीं बल्कि तीन-तीन जॉली होते है। ऐसे में असली जॉली को ढूंढने में जितनी भी मशक्कत की जाएगी, उसे देख फैंस जरूर लोटपोट होने वाले है। इसके अलावा इस फिल्म में एक मर्डर मिस्ट्री भी देखने को मिलेगी।
हाउसफुल 5 में नजर आएंगे ये सितारे
बता दे कि हाउसफुल 5 एक मल्टीस्टार मूवी होने वाली है। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, वहीं तरुण मनसुखानी ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, फरदीन खान, चित्रांगदा सिंह, चंकी पांडे, जॉनी लिवर, डीनो मोरिया, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, निकितन धीर, आकाशदीप साबिर और सौंदर्य शर्मा सहित कंई सितारे नजर आने वाले है। यह फिल्म 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में दस्तग देगी।