साक्षी धोनी की फोटो इंटरनेट पर खूब हो रही है वायरल, क्या आप पहचान सकते हैं ?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। साक्षी की तस्वीर स्कूल के दिनों की है।

Sakshi Dhoni की एक फोटो वायरल

साक्षी धोनी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वो अपने स्कूल के दोस्तों के साथ नजर आ रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस फोटो में साक्षी के साथ चार और दोस्त व्हाइट सूट ,ब्लू स्वेटर और ग्रीन दुपट्टे में नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते समय साक्षी धोनी ने कैप्शन में लिखा, ” गोल्डन डेज।” साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई इस फोटो को 4 घंटे में 120527 बार लाइक किया जा चूका है। आम्रपाली ग्रुप के खिलाफ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

 

View this post on Instagram

 

Golden days !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


आपको बता दें , एमएस धोनी की पत्नी देहरादून के ‘वेलहम गर्ल्स स्कूल में पढ़ी है। इसके बाद Sakshi Dhoni
ने औरंगाबाद के इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट में पढ़ाई की है। साक्षी धोनी द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को देखकर लोग अपने स्कूल के गोल्डन डेज को याद करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा ,’स्कूल के दिन जिंदगी के बेस्ट दिन होते हैं। ‘ दूसरे ने लिखा ‘खूबसूरत।’ इस तरह लोग साक्षी धोनी की तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं। जानिए महेंद्र सिंह धोनी के वो प्रेम प्रसंग जिन्हे आप नही जानते होंगे

 

View this post on Instagram

 

#welhamites in da house ❤️#19thnovember !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on


ऐसा पहली बार नहीं है कि साक्षी ने ये फोटो शेयर की है। साक्षी धोनी ने इससे  अपने स्कूल और कॉलेज के दोस्तों के साथ अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर फोटो शेयर की थी। साक्षी धोनी ने बिजली की किल्लत को लेकर भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top