Site icon www.4Pillar.news

साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती से लिया संन्यास, बृजभूषण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के WFI चीफ बनने से हुई निराश

साक्षी मलिक ने रोते हुए कुश्ती से लिया संन्यास, बृजभूषण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के WFI चीफ बनने से हुई निराश

गुरुवार के दिन भारतीय कुश्ती माहसंघ के पूर्व प्रमुख Brij Bhushan Singh के सहयोगी Sanjay Singh को WFI Chief बनाया गया। जिससे निराश होकर महिला पहलवान Sakshi Malik ने संन्यास ले लिया। रियो ओलंपिक में मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाली साक्षी मलिक ने दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में अपने संन्यास की घोषणा की।

साल 2016 में रियो ओलंपिक में ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक ने अपने कुश्ती करियर को अलविदा कह दिया है। गुरूवार के दिन साक्षी मलिक ने दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। महिला पहलवान ने कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय के WFI प्रमुख बनने के कुछ घंटे बाद अपने संन्यास की घोषणा की।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में मशहूर गोल्फर अदिति अशोक मामूली अंतर से मेडल जीतने से चुकी,लोगों कहा “Well Played”

बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोप

बता दें, बृजभूषण शरण सिंह पर कुश्ती महासंघ का प्रमुख रहते हुए महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप। मामला अदालत में है। केस की अगली सुनवाई 4 जनवरी 2024 को होगी।

बृजभूषण शरण सिंह ने पीछा किया,छेड़छाड़ की,केस चलना चाहिए:दिल्ली पुलिस

दरअसल, बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का चीफ बनने से Sakshi Malik खुश नहीं थी। उनकी मांग थी कि कुश्ती संघ का प्रमुख किसी महिला को बनाया जाए। ताकि भविष्य में किसी महिला खिलाडी का यौन शोषण न हो। लेकिन उनकी मांगों के अनुसार ऐसा नहीं हुआ और संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ का प्रमुख नियुक्त किया गया। संजय सिंह को कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह का सहयोगी बताया जा रहा है। ये वही बृजभूषण सिंह हैं जिनपर देश की 6 महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट में अदालत को बताया था कि यौन उत्पीड़न के मामले में बृजभूषण सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं और केस चलाया जा सकता है।

Wrestlers Protest: सड़क की लड़ाई खत्म, अब कोर्ट में लड़ेंगे पहलवान,बजरंग पुनिया ने दी ये जानकारी

केस की अगली सुनवाई

वहीं बृजभूषण सिंह शुरू से ही अपने ऊपर ले यौन उत्पीड़न के आरोपों को नकारते रहे हैं और इसे राजनीति से प्रेरित बताते आ रहे हैं। मामला अदालत के विचाराधीन है। केस की अगली सुनवाई जस्टिस प्रियंका राजपूत करेंगी। पहले यह मामला दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चल रहा था। जिसे अब दूसरी बेंच को ट्रांसफर कर दिया गया है।

हरियाणा: बीजेपी मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला कोच सस्पेंड

रोते हुए लिया संन्यास

गुरुवार को भारतीय कुश्ती महांसघ प्रमुख के चुनाव के कुछ देर बाद साक्षी मलिक ने खेल से अपने संन्यास की घोषणा कर दी है। साक्षी मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोते हुए कहा,” हमने यह लड़ाई पुरे दिल से लड़ी है। अगर कुश्ती महासंघ का प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह जैसा ही रहेगा तो में कुश्ती को त्यागती हूं। आज के बाद मैं कभी वहां दिखाई नहीं दूंगी। मेरी स्पोर्ट करने के लिए सभी का धन्यवाद। ”

Wrestlers Protest: क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहलवानों को लेकर WFI ऑफिस पहुंची दिल्ली पुलिस

उन्होंने आगे कहा,” हमने जो मांग की थी वह पूरी नहीं हुई है। हमने महिला चीफ की मांग की थी। अगर कुश्ती महासंघ प्रमुख कोई महिला रहेंगी तो आगे से किसी कस शोषण नहीं होगा। लेकिन न पहले और न आज किसी भी महिला की कोई भागीदारी नहीं थी। पूरी लिस्ट उठाकर देख लो, महिलाओं को कोई स्थान नहीं दिया गया है। हमने पूरी लड़ाई पूरी हिम्मत करके लड़ी और आगे भी जारी रहेगी। “

Exit mobile version