Site icon 4PILLAR.NEWS

विनेश फोगाट ने विश्व चैम्पयनशिप में रचा इतिहास, यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय रेसलर बनीं

Wrestler Vinesh फोगाट ने विश्व चैम्पयनशिप में रचा इतिहास

Wrestler Vinesh: Commonwealth Games 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने World Championships में इतिहास रच दिया है।

Wrestler Vinesh फोगाट ने विश्व चैम्पयनशिप में रचा इतिहास

फोगाट ने बुधवार के दिन खेले गए मुकाबले में स्वीडन की Joana Malmgren को 8-0 से हराकर ब्रॉन्ज़ मेडल जीता। इसी के साथ ही वह ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई है। 

भारतीय महिला स्टार कुश्तीबाज विनेश फोगाटरचा इतिहास

भारतीय महिला स्टार कुश्तीबाज विनेश फोगाट ने एक बार फिर इतिहास रच दिया। सर्बिया के राजधानी बेलग्रेड में खेली जा रही वर्ल्ड चैंपियनशिप के रेसलिंग इवेंट में विनेश फोगाट ने स्वीडन की जोआना मालमगरेन को 8-0 से हराकर कांस्य पदक जीता है। हालांकि, वह महिला फ्रीस्टाइल के 53 किलोग्राम भारवर्ग में मंगोलिया की खुलान बतखूयाग के हाथों 0-7 से हार गई। 

विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीता

विनेश ने अपणी शानदार वापसी करते हुए 53 kg भारवर्ग के रेपचेज मुकाबले में स्वीडन की पहलवान एम्मा जोआना को 8-0 से हराया। इसी के साथ विनेश ने कांस्य पदक जीता। इससे पहले भी फोगाट 2019 के वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज़ मेडल जीत चुकी है। उन्होंने उस समय कजाखिस्तान की नूर सुल्तान के साथ दो दो हाथ किए थे। 

कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल

हाल ही में बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में विनेश फोगाट ने कुश्ती मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। उस मुकाबले में उन्होंने नार्डिक सिस्टम के आधार पर जीत हासिल की थी।

विनेश फोगाट ने पहले मुकाबले में कनाडा की पहलवान सामंथा ली स्टीवर्ट के खिलाफ जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने नाइजीरिया की पहलवान मर्सी और तीसरे मैच में श्रीलंका की केशनी को हराया था।

Exit mobile version