
Salman Khan ने Valentine Day पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो को देखते ही फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे है।
आज 14 फरवरी को दुनियभर में प्यार का दिन यानि वेलेंटाइन डे (Valentine Day) मनाया जा रह है। इस खास दिन पर हर कोई अपने पार्टनर के प्रति प्यार का इजहार करता है और उनके साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करता है। हालाँकि बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान ने ये खास दिन अपने पुरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। हाल ही में उन्होंने अपने सेलेब्रेशन की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
Salman Khan ने यूँ मनाया Valentine Day
दरअसल कुछ समय पहले ही सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक खूबसूरत फैमिली फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके माता-पिता, दोनों भाई अरबाज और सोहेल, बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान अग्निहोत्री नजर आ रहे है। इसके अलावा इस फोटो में इन सभी के बच्चों को भी देखा जा सकता है। इस दौरान सभी साथ में मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे है।
फोटो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान खान ने वेलेंटाइन का ये खास दिन अपनी पूरी फैमिली के साथ सेलिब्रेट किया। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “अग्निहोत्री, शर्मा और खान। आप सभी को हैप्पी फैमिलीटाइंस डे।”
सेलेब्स और फैंस कर रहे रिएक्ट
सलमान खान का ये अंदाज फैंस के साथ-साथ सेलेब्स को भी खूब पसंद आ रह है। इस फोटो को प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर और बॉबी देओल सहित कंई सेलेब्स ने लाइक किया है। इसके अलावा फैंस भी इस पोस्ट पर खूब रिएक्ट कर रहे है।
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हम साथ-साथ है।’ एक ने लिखा, ‘परफेक्ट फैमिली।’ एक ने लिखा, ‘असली वेलेंटाइन तो फैमिली ही है।’ वहीं कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर इस पोस्ट पर प्यार बरसाया है।
इस फिल्म में नजर आएँगे सलमान खान
बात करें सलमान खान की प्रोफेशनल लाइफ कि तो उन्हें पिछली बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में देखा गया था। वहीं अब सलमान जल्द ही फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट रश्मिका मंदाना को कास्ट किया गया है। A.R Murugadoos के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।