Site icon 4PILLAR

International Breastfeeding Week पर समीरा रेड्डी ने लिखा ज़बरदस्त संदेश

PSX 20230307 143033

International Breastfeeding Week पर समीरा रेड्डी ने लिखा ज़बरदस्त संदेश

बॉलीवुड अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने इंटरनेशनल ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर अपनी नवजात बच्ची के साथ इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए दुनियां के सभी पिताओं को ज़बरदस्त संदेश दिया है।

दूसरी बार मां बनी समीरा रेड्डी ने अपनी बेटी की फोटो शेयर करते हुए सभी पिताओं को एक खास संदेश दिया है। इस संदेश में उन्होंने पिता बनने वाले पुरुषों को अपनी पत्नी का साथ देने के लिए कहा है।


अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में समीरा रेड्डी ने लिखा ,” नए पिता और प्यारे लोगो ,यह वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक है और यह पोस्ट आपको यह बताने के लिए है कि आप अपने बच्चे की मां के सबसे बड़े सपोर्टर और प्रोत्साहन हो। एक मां उदास हो सकती है, आत्मविश्वास में कमी चिंतित या तनावग्रस्त हो सकती है और ये ब्रेस्टफीडिंग को प्रभावित कर सकता है। ये बिंदु ,मां के अंदर दूध बनने को सीधे तौर पर प्रभावित नहीं कर सकता। लेकिन बच्चे के प्रति उसकी प्रतिक्रिया में बदलाव हो सकते हैं। इसका यह परिणाम होगा की बच्चा कम दूध पीएगा और दूध बनने में भी समस्या आ सकती है। इसलिए आप उनके साथ रहें। ”

समीरा रेड्डी’ ने महिलाओं को भी कम दूध बनने का कारण साझा किए। उन्होंने लिखा ,इस परेशानी से जूझ रही महिलाओं को ज्यादा दबाव और तनाव देने से ब्रेस्टफीडिंग में सुधार नहीं हो सकता। हमें सभी महिलाओं का साथ देना चाहिए

Exit mobile version