Site icon www.4Pillar.news

बारिश में सपना चौधरी का हवा हवाई वायरल वीडियो जीत लेगा आपका दिल

देसी क्वीन के नाम से मशहूर हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी बारिश का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही है।

देसी क्वीन के नाम से मशहूर हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सपना चौधरी बारिश का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही है।

हरियाणा में ऑर्केस्ट्रा से अपने करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी आज की तारीख में किसी तारुफ़ की मोहताज नहीं है। सपना ने अपने अभिनय,डांस और मेहनत के दम पर बहुत जल्द खूब पॉपुलैरिटी हासिल की है। शुरू में सपना सपना चौधरी के डांस और अदाओं का पूरा हरियाणा दीवाना हुआ करता था। लेकिन बिग बॉस के घर में आने के बाद उनका ढंका देश के कोने-कोने में बजने लगा।

बिग बॉस में हिस्सा लेने के बाद सपना चौधरी को बॉलीवुड में काम करने का मौका मिला। देसी क्वीन ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया है। जिनमें से दोस्ती के साइड इफेक्ट्स ,वीरे दी वेडिंग और नानू की जानू प्रमुख हैं।

इन सबसे इतर सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस रोड पर ओपन कार में बारिश का आनंद लेती हुई नजर आ रही है। सपना चौधरी का लेटेस्ट वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

सपना चौधरी के हवा हवाई वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर कुछ ही देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 40 हजार से भी अधिक बार पसंद किया जा चूका है।

आपको बता दें ,हरियाणा में स्टेज कार्यक्रमों से करियर की शुरुआत करने वाली सपना चौधरी ने कई पंजाबी एल्बम में भी काम किया है। मशहुर पंजाबी सिंगर दलेर महेंदी के साथ उन्होंने कई पंजाबी गानों में अभिनय किया है। देसी क्वीन के कार्यक्रमों को पंजाब ,राजस्थान ,मध्य प्रदेश यूपी और गोवा में खूब पसंद किया जाता है।

Exit mobile version