Crime

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों ने एनकाउंटर में दो आतंकवादियों को किया ढेर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा के मित्रिगम इलाके में भारतीय सेना और जेके पुलिस ने साझा ऑपरेशन में दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकवादी गुट अल बद्र से ताल्लुक रखते थे।

कश्मीर घाटी के पुलवामा के मित्रिगम इलाके में सुरक्षा बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने मुठभेड़ की जानकारी न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दी है। पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया ,” सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गयी दोनों आतंकवादियों की पहचान स्थानीय नागरिक एजाज हाफिज और शाहिद अयूब के रूप में हुई है।  मारे गए आतंकियों के पास से दो ऐके 47 राइफलें बरामद हुई हैं। दोनों अल बद्र आतंकी संगठन से ताल्लुक रखते थे। ”

जम्मू कश्मीर: अवंतीपुरा में सेना और पुलिस ने साझा ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मार गिराया

उन्होंने बताया कि सेना के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए दोनों आतंकी अप्रैल 2022 में बाहरी मजदूरों पर हमला करने वालों में से थे। दोनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है। इस एनकाउंटर में किसी भी सुरक्षाबल कर्मी को कोई चोट नहीं आई है। सुरक्षा बलों ने ऑपेरशन में कामयाबी हासिल की है। यह जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना के लिए गर्व की बात है।

Recent Posts

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

15 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

15 घंटे ago

शिल्पा शेट्टी ने वहीदा रहमान के साथ किया डांस

Waheeda Rehman: बॉलीवुड अभिनेत्री और योगा गर्ल शिल्पा शेट्टी ने अपने जमाने की मशहूर अदकारा…

16 घंटे ago