Pathan Movie Trailer: शाहरुख़ खान दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान मूवी का टेलर रिलीज हो गया है। पठान के ट्रेलर ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है।
बेशरम रंग गाने के विवादों में आने के बाद अब पठान मूवी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म के ट्रेलर का दर्शक बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे जो कि अब खत्म हो गया है। फिल्म में शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
दर्शकों का शाहरुख़ खान का पठान अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। खासतौर पर फिल्म का एक डायलॉग दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है। जिसमें शाहरुख़ खान कहते हैं, एक सोल्जर, कभी ये नहीं पूछता कि देश ने उसके लिए क्या किया है ? पूछता है ! वो देश के लिए क्या कर सकता है ?” फैंस फिल्म के इस डायलॉग के मीम्स बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है।
वहीँ बात करें पठान फिल्म की कहानी की तो यह एक देशभक्ति पर आधारित मूवी है। जिसमें शाहरुख़ खान मुख्य भूमिका में नजर आ रहेहैं और उनके साथ दीपिका पादुकोण भी अहम किरदार निभा रही है। वहीं, जॉन अब्राहम विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
ज़ीरो फिल्म के बाद शाहरुख़ खान ने पठान मूवी के जरिए लगभग चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। इससे पहले उनकी जीरो फिल्म रिलीज हुई थी। पठान के साथ शाहरुख़ की वापसी पर उनके फैन गदगद हो रहे हैं।
बता दें , पठान मूवी का बेशरम रंग गाना रिलीज होने के बाद विवादों में रहा। बेशरम रंग गाने पर कई नेताओं और धार्मिक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई थी। सोशल मीडिया पर पठान मूवी के बायकॉट की मांग उठने लगी थी। अब पठान के ट्रेलर के रिलीज के बाद दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिल्म 15 जनवरी 2023 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More