Site icon 4PILLAR.NEWS

Ratan Tata की वसीयत में शांतनु नायडू और कुत्ते को भी मिला इतना हिस्सा

Shantanu Naidu and dog also got a share in Ratan Tata's will

Ratan Tata will: मशहूर बिजनेमैन रतन टाटा का 9 अक्टूबर 2024 को 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। अब रतन टाटा की वसीयत सामने आई है। जिसमें उनके परिवार,स्टाफ, दोस्त और देखभाल करने वालों के नाम भी हैं।

Ratan Tata अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़कर गए

सबसे पहले मशहूर बिजनेमैन और एयर इंडिया के को-फाउंडर, टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा की संपत्ति के बारे में जान लें। रतन टाटा अपने पीछे 10000 हजार करोड़ की सपंत्ति छोड़कर गए हैं। जिसमें उनके घर, बंगले और गाड़ियों समेत मोटा मोटा हिसाब निम्नलिखत प्रकार है।

Ratan Tata की टोटल Net Worth

इस दुनिया से जाने के बाद अब रतन टाटा की वसीयत सामने आई है। जिसमें टाटा ग्रुप से जुड़े लोगों समेत कुत्ते तक को हिस्सेदार बनाया गया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रतन टाटा ने अपनी संपत्ति में भाई जिमी टाटा,सौतेली बहन डिएना और शिरीन और हाउस स्टाफ से लेकर शांतनु नायडू और कुत्ते तक को हिस्सेदार बनाया है।

Ratan Tata ने Shantanu Naidu को वसीयत में बनाया हिस्सेदार

लंबे समय तक सहयोगी रहे शांतनु नायडू (Shantanu Naidu ) को भी रतन टाटा ने अपनी वसीयत में हिस्सेदार बनाया है। टाटा  ने आरएनटी कार्यालय के जीएम शांतनु नायडू के वेंचर गुडफेलो में अपनी हिस्सेदारी भी छोड़ दी। इसके अलावा उन्होंने Shantanu Naidu को शिक्षा के लिए दिया गया लोन भी माफ़ कर दिया।

कौन हैं Shantanu Naidu

शांतनु नायडू रतन टाटा समूह के साथ 2017 में जुड़े थे। शांतनु नायडू का परिवार पिछली पांच पीढ़ियों से टाटा समूह में काम करता आ रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए ये पढ़ें, कौन हैं रतन टाटा के बेस्ट फ्रेंड शांतनु नायडू, कैसे हुई थी दोनों की दोस्ती

रतन टाटा ने कुत्ते को भी बनाया हिस्सेदार

वसीयत के अनुसार, रतन टाटा के जर्मन शेफर्ड डॉग टीटो की देखभाल करने वाले राजन शॉ को भी वसीयत में हिस्सा मिला है। राजन टाटा परिवार के किचन हेड हैं। इसके अलावा टाटा के बटलर सुब्बैया का नाम भी वसीयत में है। बटलर टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन के वफादारों नौकरों में से एक हैं।

Exit mobile version