Site icon www.4Pillar.news

गरीब लडकियों को आत्मरक्षा के लिए निशुल्क प्रशिक्षिण देगा शास्त्रांग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट

महिलाओं के प्रति दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए शास्त्रांग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट ने नारी सुरक्षा अभियान चलाने का निर्णय किया है।

महिलाओं के प्रति दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए शास्त्रांग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट ने नारी सुरक्षा अभियान चलाने का निर्णय किया है।

महिलाओं के प्रति दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराध की रोकथाम के लिए शास्त्रांग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट ने नारी सुरक्षा अभियान चलाने का निर्णया किया है। संस्थान की ओर से लडकियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाये जाऐंगे ताकि वे जरुरत पडऩे पर बिना किसी हथियार के अपनो शरीर के अंगों को ही अपना हथियार बनाकर अपनी रक्षा कर पांएगी तथा शरारती तत्वों को मूंह तोड़ जबाब दे सकेंगी। इसके लिए 14 साल से ज्यादा आयु की लडकियों को यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें उन लड़कियों को निशुलक प्रशिक्षण दिया जाएगा जोकि गरीब परिवार से हैं तथा प्रशिक्षण का शुल्क नहीं दे सकती। 

यह जानकारी आज यहां देते हुए शास्त्रांग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट के संस्थापक एवं 9 डिग्री ब्लैक बैल्ट धारक प्रोगुरु बिक्रम थापा ने बताया कि आज समाज में महिलाओं खास तौर पर लडकियों के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं। वे अपने साथ कोई हथियार तो रख नहीं सकती। ऐसे में शास्त्रांग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट उन्हें आत्मरक्षा के ऐसे गुण सिखायेगा कि उन्हें अपने बाचाव के लिए किसी तरह के हथियार की आवश्यक्ता ही नहीं पड़ेगी। 

वे अपने हाथ एवं पैरों के साथ साथ कुछ अन्य अंगों को ही अपना हथियार बनाकर दुश्मन का डटकर मुकाबला कर सकेंगी। यही वजह है कि उन्होंने  लडकियों को खासतौर पर गरीब लडकियों को इस आर्ट में प्रशिक्षित करने का फैसला किया है, क्योंकि ज्यादातर अपराधिक हिंसा का शिकार लडकियां ही होती हैं।

इसके लिए शास्त्रांग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट ने पंचकूला में अपने सेक्टर 16 स्थित मुख्यालय में 9 सितंबर तक आवेदन मांगे हैं। गरीब लडकियों के लिए यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क होगा।

Exit mobile version