Site icon www.4Pillar.news

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा-दुनिया में दो चीजें ढूंढना असंभव,जानिए क्या है मामला

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा-दुनिया में दो चीजें ढूंढना असंभव,जानिए क्या है मामला

पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में कांग्रेस पार्टी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुटकी लेते हुए एक ट्वीट किया है। उनहोंने मजाकिया अंदाज में पीएम मोदी पर तंज कसा है।

बाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं

शत्रुघ्न सिन्हा अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। अभिनेता से नेता बने श्री सिन्हा 1990 से लेकर 2014 तक भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक भी रह चुके हैं। लेकिन आपसी मतभेदों के चलते उन्होंने बीजेपी से किनारा करते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया था। हालांकि बीजेपी में रहते हुए भी शत्रुघ्न सिन्हा पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर तंज करते रहते थे लेकिन कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने के बाद सिन्हा खुलकर बीजेपी और पीएम मोदी पर कटाक्ष करते रहते हैं।

सिन्हा का मोदी पर तंज

हाल ही में रविवार के दिन शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा लेकिन मजाकिया अंदाज में हमला किया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए पीएम मोदी पर हमला बोला है। सिन्हा ने अपने ट्वीट में लिखा ,” लेजी संडे के दिन इन दो क्लिप्स से रिलैक्स कीजिए। मजे लीजिए। हसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। ”

शत्रुघ्न सिन्हा का ट्वीट

https://twitter.com/ShatruganSinha/status/1322723775792599040

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में दो क्लिप साझा की हैं। जिनमें से पहली क्लिप में लिखा है ,” इस धरती पर दो लोगों को ढूँढना असंभव है। एक मोदी का सहपाठी और दूसरा वह ग्राहक जिसने मोदी से चाय खरीदी हो। ”

अपनी दूसरी क्लिप में शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा लिखा ,” गलती पीठ की तरह होती है खुद के सिवाय बाकी सबकी दिखती है। ” इस तरह शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्विटर के जरिए पीएम मोदी पर मजाकिया अंदाज में तंज कसा है।

बता दें,शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 2019 में आपसी मतभेदों के चलते भारतीय जनता पार्टी से किनारा करते हुए कांग्रेस पार्टी का हाथ थम लिया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के पटना साहिब से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वह केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद से हार गए थे।

वर्तमान बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा कांग्रेस की टिकट पर पटना के बांकीपुर सीट से उम्मीदवार हैं।

Exit mobile version