Site icon 4PILLAR.NEWS

Shefali Jariwala passed away: शेफाली जरीवाला का निधन

Shefali Jariwala passed away

Shefali Jariwala passed away: कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर हुई शेफाली जरीवाला का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है। वो 42 वर्ष की थीं।

Shefali Jariwala का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट के कारण निधन हो गया है। उनका निधन मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में हुआ। जहां वो अपने पति प्राग त्यागी के साथ रहती थीं।

Shefali Jariwala passed away: शेफाली को सीने में दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शेफाली जरीवाला को शुक्रवार रात को करीब 11 बजे सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत हुई। जिसके बाद उन्हें अंधेरी बेवेल्यु मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल ले जाया गया। उन्हें उनके पति प्राग त्यागी अस्पताल लेकर गए थे लेकिन डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेवेल्यु  हॉस्पिटल के एक डॉक्टर सुशांत ने इस खबर की पुष्टि की। शेफाली जरीवाला के पार्थिव शरीर को पोस्मॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है।

नहीं रही कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला

शेफाली जरीवाला ने 2002 में रिलीज हुए गाने ‘कांटा लगा’ से रातोंरात ख्याति प्राप्त की थी। ये रिमिक्स गाना था। जिसके बाद उन्हें कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। उन्होंने 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुझसे शादी करोगी’ में सलमान खान, अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया था। शेफाली जरीवाल बिग बॉस 13, नाच बलिये 5, नाच बलिये 7 और बूगी वूगी जैसे टीवी रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं।

शेफाली के निधन से बॉलीवुड जगत में शोक की लहर

उनके निधन से बॉलीवुड जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर उनके पति प्राग त्यागी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे दुखी और टूटे हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो बेवेल्यु अस्पताल के बाहर का है। अली गोनी, कीकू शारदा और मोनालिसा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शेफाली जरीवाला की शादी और पति

शेफाली जरीवाला अपनी निजी जिंदगी के कारण भी चर्चा में रही हैं। उनकी पहली शादी 2004 में मीत ब्रदर्स के संगीतकार हरमीत सिंह से हुई थी। 2009 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होने 2015 में अभिनेता प्राग त्यागी के साथ शादी की। शेफाली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मेरे अंतिम समय में भी मुझे कांटा लगा गर्ल के नाम से जाना जाएगा। एक अन्य साक्षात्कार में जरीवाला ने बताया था कि 15 साल की उम्र से ही वह मिर्गी के दौरों से जूझ रही हैं।

Exit mobile version