Site icon www.4Pillar.news

Shehnaaz Gill: लाल जोड़ा, हाथों में मेहँदी… दुल्हन के लिबास में बेहद खूसबूरत दिखी शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ 

Shehnaaz Gill: लाल जोड़ा, हाथों में मेहँदी... दुल्हन के लिबास में बेहद खूसबूरत दिखी शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज लाल जोड़ा पहन एकदम दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आ रही है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। गिल अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने क्यूट अंदाज से भी लाखों लोगों का दिल जीत लेती है। बता दे कि शहनाज सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और उनके चाहने वाले उनकी हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते है। इसी बीच शहनाज का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे लाल जोड़ा पहन दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आ रही है।

लाल जोड़ा पहन दुल्हन बनी Shehnaaz Gill

दअसल हाल ही में शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे दुल्हन की तरह सजी धजी नजर आ रही है। इस दौरान शहनाज हाथों में मेहँदी, माथे पर बिंदी और लाल जोड़ा पहन काफी खूबसूरत लग रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आई लव माइसेल्फ।’

अगर इस वीडियो को देख आपको भी लग रहा कि शहनाज शादी करने जा रही है तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। दरअसल हाल ही में शहनाज और नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक गाना ‘यार का सताया हुआ है’ रिलीज हुआ था। ये वीडियो उसी गाने के दौरान का है।

शहनाज गिल का वर्कफ्रंट

शहनाज गिल की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें हाल ही में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ रिलीज हुई थी। वहीं उनके पास साजिद खान की फिल्म ‘100%’ भी है। फिल्मों के अलावा शहनाज म्यूजिक वीडियो में भी नजर आती रहती है। हाल ही में उनका गाना ‘यार का सताया हुआ है’ रिलीज हुआ था जिसे फैंस का खूब प्यार मिला।

वहीं इन सब के अलावा शहनाज अपने चैट शो ‘देसी वाइब्स विद शहनाज गिल’ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती है। शहनाज के इस शो में राजकुमार राव, शाहिद कपूर से लेकर सुनील शेट्टी तक बड़े-बड़े सितारे गेस्ट बनकर आते है।

Exit mobile version