Site icon 4PILLAR

शहनाज़ गिल ने गाया ‘तारो के शहर में…’ गाना Video

Shehnaaz Taro: शहनाज़ गिल ने गाया 'तारो के शहर में...' गाना

Shehnaaz Taro:शहनाज गिल ने हाल ही में अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज नेहा कक्कड़ का गाना ‘तारों के शहर में’ गाते हुए नजर आ रही है। फैंस को उनका ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

Shehnaaz Taro: शहनाज़ गिल ने गाया ‘तारो के शहर में…’ गाना

शहनाज़ गिल एक एक्टर और मॉडल होने के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर भी है। वे अक्सर अपनी सुरीली आवाज से फैंस के दिलों पर राज करती नजर आती है। शहनाज़ इन दिनों अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

वे जल्द ही सलमान खान की फिल्म से डेब्यू करने जा रही है। इसके साथ ही शहनाज़ सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है। शहनाज़ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है, जो उनके फैंस को खूब पसंद आती है।

नेहा कक्कड़ का गाना गाते नजर आई शहनाज़

शहनाज़ गिल ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे पॉप्यूलर सिंगर नेहा कक्कड़ का गाना ‘तारो के शहर में…’ गाते हुए नजर आ रही है। इस वीडियो में शहनाज़ कैज़ुअल लुक में नजर आ रही है। उन्होंने मिक्की माउस के प्रिंट वाली टी-शर्ट पहनी है।

फैन ने कहा- ‘नेहा कक्कड से भी अच्छा गाया’

फैंस शहनाज़ के इस वीडियो पर हमेशा की तरह खूब प्यार बरसा रहे है। अब तक इस वीडियो को 8 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल छुए है। कमेंट सेक्शन में भी फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

फैन ने बताया नेहा कक्कड़ से बेहतर

शहनाज़ के इस वीडियो पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। फैंस कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट इमोजी ड्राप कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। इसके अलावा कंई फैंस ने कमेंट कर शहनाज़ की तारीफ की है।

एक फैन ने लिखा, ‘आप एक जादूगर है, आप अपनी आवाज से जादू फैला सकती है। आपकी आवाज बहुत प्यारी है।’ दूसरे ने लिखा, ‘शहनाज़ तुम्हारी मुस्कान, तुम्हारी सिंगिंग और तुम्हारी खुशियां हमारे लिए सुकून है। एक अन्य ने लिखा, ‘नेहा कक्कड़ से तो बहुत ही अच्छा गाया।’

Exit mobile version