Site icon 4PILLAR.NEWS

शहनाज गिल ने मनमोहक आवाज में गाया ‘जो भेजी थी दुआ,’ गाना हुआ वायरल

Shehnaaz Song: शहनाज गिल ने मनमोहक आवाज में गाया गाना

Shehnaaz Song: बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शहनाज गिल का लेटेस्ट गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। इससे पहले भी शहनाज गिल ने एक और गाना गाया था। अब उनका दूसरा सॉन्ग फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Shehnaaz Song: शहनाज गिल ने मनमोहक आवाज में गाया ‘जो भेजी थी दुआ,’ गाना

पंजाब की कटरीना कैफ के नाम से मशहूर शहनाज़ गिल मल्टीटैलेंटेड शख्सियत हैं। अभिनय के अलावा शहनाज़ की आवाज का जादू भी लोगों के सर चढ़ कर बोलता है। गिल ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक गाने का वीडियो साझा किया है।

जिसके बोल ‘जो भेजी थी दुआ वो आसमान से टकराकर’ हैं। गिल का यह गाना कुछ देर में सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। शहनाज़ के इस वीडियो सॉन्ग पर फैंस खूब प्यार लूटा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में शहनाज़ गिल अपनी मनमोहक आवाज का जादू बिखेरती हुई नजर आ रही है। वीडियो में खास बात देखने लायक ये है कि गाना गाते समय शहनाज़ गिल के चेहरे की मासूमियत दर्शकों का दिल जीत रही है।

शहनाज़ गिल का लेटेस्ट वीडियो

शहनाज़ गिल ने इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” Good Weekend To Everyone! With This. I’ll be doing a what I should sing next ? Comment Bellow .”

शहनाज़ गिल का यह गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है। कुछ ही देर पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक लाखों बार पसंद किया जा चूका है।  लोग शहनाज़ गिल की मधुर आवाज और सादगी की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

दूसरा गाना

इससे पहले भी शहनाज गिल का एक और गाना काफी फेमस हो चूका है। जिसमें वह अपनी आवाज का जलवा दिखाती हुई नजर आई। इस गाने के बोल ‘तू धुप ,तू ही छाया ‘ हैं। शहनाज़ का यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है।

Exit mobile version