आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडी शिखर धवन ,अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन पंजाबी सॉन्ग पर मस्तीभरा डांस करते नजर आए।

शिखर धवन अजिंक्य रहाणे और अश्विन ने पंजाबी सॉन्ग पर किया डांस,देखें जबरदस्त वीडियो

आईपीएल 2020 शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स के खिलाडी शिखर धवन ,अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन पंजाबी सॉन्ग पर मस्तीभरा डांस करते नजर आए।

दिल्ली कैपिटल के खिलाडी शिखर धवन ,अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम वीडियो में खिलाडी शिखर धवन ,अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन पंजाबी गाने ‘आठ पर्चे’ पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। शिखर धवन दोनों खिलाडियों को एक फेमस पंजाबी गाने पर डांस स्टेप्स सिखाते नजर आ रहे हैं।

शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा ,” मेरे दो साथियों को कुछ पंजाबी स्टेप्स सिखाते हुए। लेकिन उन्हें लय में लाने में थोड़ा समय लगेगा। शर्मीले स्वभाव के होते हुए भी उन्हें डांस करते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। दोस्तों !हमेशा मस्ती करें और अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखें। ” शिखर धवन का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोमवार शाम को इंस्टाग्राम पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 6 लाख से भी अधिक बार देखा जा चूका है। लोग इस वीडियो पर खूब प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें ,19 सितंबर से आईपीएल 2020 का आगाज संयुक्त अरब एमिरात में होने जा रहा है। शिखर धावा की दिल्ली कैपिटल्स टीम अपना पहला मैच किंग इलेवन पंजाब के साथ खेलेगी। पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम तीसरे नंबर पर रही थी और इस सीजन में शिखर धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।  इस बार आर अश्विन और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गज खिलाडी भी दिल्ली कैपिटल्स टीम में हैं।

Comments are closed.

Scroll to Top