Holi 2026: भारतीय टीम के पूर्व किर्केटर शिखर धवन ने अपनी पत्नी शोफी शाइन संग पहली होली खेली है। गब्बर ने पत्नी संग होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं।
Holi 2026: धवन सोफी की शादी
शिखर धवन ने हाल में फरवरी में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शोफी शाइन से शादी की है। ये शादी काफी चर्चा में रही। शादी के बाद दोनों ने अपनी पहली होली मनाई है। गब्बर ने होली की तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। होली के अवसर पर शिखर धवन ने अपनी पत्नी सोफी संग रंगो के मस्तीभरे पल सोशल मीडिया पर शेयर किए। कैप्शन में लिखा ,”होली वाली मस्ती। “उन्होने शोफी शाइन को भी टैग किया।
शिखर धवन और सोफी की Holi 2026 वाली तस्वीरें वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट में दोनों रंग-बिरंगे लाल गुलाल लगाकर खुश नजर आ रहे हैं। शिखर धवन ने होली का एक वीडियो भी शेयर किया। जिसमें वे अपनी पत्नी को गोद में उठाकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो काफी क्यूट और रोमांटिक लग रहा है। यह सीन फैंस को बहुत पसंद आया, क्योंकि दोनों के नए रिश्ते की बॉन्डिंग साफ झलक रही है।
Holi 2026 की बधाइयां
यह पोस्ट शिखर धवन के आधिकारिक अकाउंट पर शेयर की गई। जहां फैंस ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं और प्यारे कमेंट कर रहे हैं। इस पोस्ट पर “लव यु’, “क्यूट”, और हैप्पी होली जैसे कमेंट की बौछार हो रही है। फैंस अपना प्यार लुटा रहे हैं। लोग इसे गब्बर की नई पारी कह कर एन्जॉय कर रहे हैं। क्योंकि यह दोनों के जीवन खूबसूरत शुरुआत का एक बेहतर उदाहरण है। शादी के ठीक बाद होली जैसे रंगों के त्यौहार ने दोनों के रिश्ते को रंगीन बना दिया है।
शिखर धवन की पहली पत्नी और तलाक
बता दें, ये शिखर धवन की दूसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी के साथ हुई थी। बाद में दोनों का तलाक हो गया दोनों का एक बेटा भी है। जिसका नाम जोरावर है।





