Site icon 4PILLAR.NEWS

Shikhar Dhawan Girlfriend: शिखर धवन ने कंफर्म किया अपना रिलेशनशिप, गर्लफ्रेंड सोफी शाइन संग फोटो शेयर कर लिखी ये बात 

Shikhar Dhawan Girlfriend: गब्बर ने सोफी शाइन संग रिश्ते पर लगाई मुहर

शिखर धवन अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ

Shikhar Dhawan Girlfriend: क्रिकेटर शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ आप रिश्ता कंफर्म कर दिया है। हाल ही में उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए…

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। दरअसल धवन को काफी समय से एक विदेशी महिला सोफी शाइन के साथ स्पॉट किया जा रहा है। दोनों को साथ में देख फैंस कयास लगा रहे थे कि ये दोनों डेट (Shikhar Dhawan Girlfriend) कर रहे है। वहीं अब गब्बर ने खुद खुल्ल्म-खुला सोफी के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।

शिखर धवन ने रिश्ते पर लगाई मुहर (Shikhar Dhawan Girlfriend)

दरअसल कुछ समय पहले ही शिखर धवन ने अपनी नई गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों को साथ में पोज देते देखा जा सकता है। लुक की बात करें तो सोफी ने इस दौरान ब्लैक कलर की शार्ट ड्रेस पहनी है, वहीं गब्बर पैंट-शर्ट पहने कूल लुक में नजर आ रहे है।

इस फोटो को शेयर करते हुए धवन ने खुलासा कर दिया है कि वे सोफी को डेट करते है। दरअसल इस तस्वीर को शेयर करते हुए क्रिकेटर ने केप्शन में लिखा, “मेरा (लव) हार्ट इमोजी।”

फैंस ने दी शुभकामनाएँ

शिखर का ये पोस्ट देखते ही फैंस एक्साइटेड हो गए है और उन्हें शुभकामनाएं दे रहे है। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘गब्बर इज बैक।’ एक ने लिखा, ‘ भगवान आप दोनों पर आशीर्वाद बनाए रखे। लव एंड हैप्पीनेस, प्यार आप दोनों की आँखों में साफ दिखाई दे रहा है।’ एक ने लिखा, ‘आप दोनों साथ में काफी अच्छे लग रहे है।’

आयशा मुखर्जी से की थी शादी

बता दे की इससे पहले शिखर धवन ने पूर्व बॉक्सर आयशा मुखर्जी के साथ शादी रचाई थी। हालाँकि दोनों की ये शादी ज्यादा दिन नहीं चली और 2021 में दोनों अलग हो गए। वहीं साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। इस शादी से धवन का एक बेटा है- जोरावर। तलाक के बाद कोर्ट ने शिखर को अपने बेटे से मिलने और वीडियो कॉल के जरिए बात करने का अधिकार दिया है, हालाँकि उन्हें बेटे की स्थायी कस्टडी नहीं दी गई है।

Exit mobile version