Shilpa Shetty: योगा गर्ल के नाम से मशहूर शिल्पा शेट्टी ने एक एक्सरसाइज वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस सूर्य नमस्कार के फायदे बताती हुई नजर आ रही है।
Shilpa Shetty ने शेयर किया सूर्य नमस्कार yoga
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनके सभी एक्सरसाइज वीडियो बहुत जल्दी वायरल हो जाते हैं। अपने नियमित योगा और कसरत की वजह से 44 साल उम्र वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बहुत फिट रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में इस उम्र की उनके लेवल की कोई भी दूसरी एक्ट्रेस इतनी फिट नहीं है।
Shilpa Shetty ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया
हाल में शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फिटनेस वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह सूर्य नमस्कार एक्सरसाइज करते हुए इसके लाभ भी बताती हुई दिखाई दे रही हैं।
ज्यादा दिनों तक घर में रहने से शरीर सख्त हो सकता है
शिल्पा शेट्टी ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ,” ज्यादा दिनों तक घर में रहने से शरीर सख्त हो सकता है। आपके शरीर को लचीलापन और टोनिंग देने का एक सबसे अच्छा तरीका है, सूर्य नमस्कार। यह एक संपूर्ण कसरत है। ”
अभिनेत्री आगे लिखती हैं,” सूर्य नमस्कार को अधिक लाभकारी बनाने के लिए मैंने इसमें कुछ बदलाव किए हैं। यदि आपके शरीर में कोई चोट नहीं हो तो ,आप इसे भी आजमा सकते हैं। यह लचीलेपन ,सहनशक्ति और धैर्य में सुधार करते हुए कंधों की ताकत बढ़ाने में मदद करता है। ”
प्रतिदिन कम से कम 8 से 16 बार इसका अभ्यास
एक्ट्रेस ने इसी कड़ी में लिखा ,” यह उच्च कैलोरी जलाने वाला बदलाव है ,इसलिए प्रतिदिन कम से कम 8 से 16 बार इसका अभ्यास करने से फैट को कम करने और चयापचय को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी। आज में दुनियाभर के लाखों लोगों के साथ जो भी ज्ञान रखती हूं ,उसे साझा करने की क्षमता रखने के लिए सभी की आभारी हूं। कृपया अपने स्वास्थ्य और अपने परिवार का भी ख्याल रखें। घर के अंदर रहें सुरक्षित रहें। “

