Politics

शिवसेना एमपी संजय राउत ने चेतावनी देते हुए कहा-गुस्ताखी न करना

शिवसेना सांसद संजय राऊत अपने विवादित ब्यानों के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब संजय राउत ने एक ट्वीट कर बिना किसी का नाम लिए चेतावनी दी है।

शनिवार के दिन संजय राउत ने एक टीवी चैनल के इंटरव्यू में अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हरामखोर लड़की कहा था। Loजिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी कड़ी आलोचना हुई। हालांकि कंगना रनौत ने भी एक ट्वीट कर उनको जवाब दिया था। रविवार के दिन संजय राउत ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए चेतावनी दी है।

संजय राउत ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा ,” जय महाराष्ट्र। ” ट्वीटर पर साझा की गई फोटो में लिखा ,” मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना ,पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चूका हूँ। ” उनका इशारा किसकी तरफ था ,ये बात वो खुद ही जानते होंगे।

हालांकि, शनिवार के दिन कंगना रनौत को हरामखोर ( हराम का खाने वाली) लड़की बोलने पर आज उन्होंने शर्तों के साथ माफ़ी मांगने की भी पेशकश की है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने माफ़ी मांगने की बात कही है।

एएनआई से बात करते हुए संजय राउत ने कहा ,” अगर वह लड़की ( अभिनेत्री कंगना रनौत ) पुरे महाराष्ट्र राज्य से माफ़ी मांगती है। तब मैं माफ़ी मांगने के बारे में सोचूंगा। उसने मुंबई को ‘मिनी पाकिस्तान’ कहा है। क्या उसमें, अहमदाबाद के बारे में भी ऐसा कहने का साहस है ?

दरअसल, कंगना रनौत और शिवसेना एमपी संजय राउत के बीच ये वाक् युद्ध सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से शुरू हुआ। जिसके बाद दोनों, अपनी तरफ से एक दूसरे को नीचा दिखाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

Recent Posts

प्रियंका चोपड़ा अब नेटफ्लिक्स में आजमाएंगी किस्मत

Netflix: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नेटफ्लिक्स के लिए 'द व्हाइट टाइगर' उपन्यास के हिंदी रूपांतरण…

50 मिनट ago

Samsung Galaxy A 80 Mobile भारत में हुआ लांच, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung Galaxy A 80 भारत में लांच कर दिया गया है। जानिए ,सैमसंग गैलेक्सी A…

17 घंटे ago

कैमरे में कैद हुआ अजीब वीडियो, फेसबुक पर हुआ वायरल

Weird Video: संडे के दिन महिला ने अपने सीसीटीवी कैमरे में अजीब प्राणी को देखा…

17 घंटे ago