Site icon www.4Pillar.news

श्रद्धा कपूर ने पिता शक्ति कपूर के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, अपने बापू संग खूब मस्ती करते दिखी एक्ट्रेस 

श्रद्धा कपूर ने पिता शक्ति कपूर के बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, अपने बापू संग खूब मस्ती करते दिखी एक्ट्रेस

श्रद्धा कपूर ने अपने पिता व एक्टर शक्ति कपूर के बर्थडे पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी है। इस वीडियो में श्रद्धा अपने बापू संग खूब मस्ती करते नजर आ रही है।

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) आज 3 सितंबर को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे है। शक्ति के बर्थडे पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाइयाँ दे रहे है। वहीं अब शक्ति कपूर की बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। श्रद्धा ने अपने पिता के जन्मदिन पर एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बाप बेटी साथ में खूब मस्ती करते नजर आ रहे है।

श्रद्धा कपूर ने बापू शक्ति कपूर को यूं किया बर्थडे विश

दरअसल हाल ही में श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री अपने पिता शक्ति कपूर के साथ नजर आ रही है। वीडियो में दोनों बाप-बेटी खूब मस्ती करते नजर आ रहे है। लुक की बात करें तो दोनों इस दौरान वाइट टी-शर्ट और चश्मे लगाए काफी क्यूट दिख रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए श्रद्धा ने लिखा, ‘मेरे एकमात्र, मेरे अल्टीमेट रॉकस्टार मेरे बापू को जन्मदिन की बधाई।’

बता दे कि श्रद्धा अपने पिता के साथ बहुत प्यारा बॉन्ड शेयर करती है। श्रद्धा अपने पिता को प्यार से बापू कहकर बुलाती है, वहीं शक्ति कपूर भी उन्हें प्यार से ‘बच्चा’ कहकर पुकारते है।

इन फिल्मों में नजर आएंगी श्रद्धा

श्रद्धा कपूर के इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी कमेंट कर शक्ति कपूर को बर्थडे विश कर रहे है। ऋतिक रोशन के पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘शक्ति जन्मदिन की बधाई। आपको ढेर सारी खुशी और शक्ति मिले।’ इसके अलावा एक्टर निल नितिन मुकेश और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने भी कमेंट कर उन्हें बधाई दी है।

वहीं बात करें श्रद्धा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो पिछली बार वे रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आई थी। इसके अलावा अब वे जल्द ही राजकुमार राव के साथ फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आएंगी।

Exit mobile version