Site icon www.4Pillar.news

श्रद्धा कपूर के बर्थडे पर भाई सिद्धांत कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर, पिता शक्ति कपूर ने यूं लुटाया बेटी पर प्यार 

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां बर्थडे मना रही है। श्रद्धा के बर्थडे पर उनके पिता शक्ति कपूर और भाई सिद्धांत कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर आज अपना 36वां बर्थडे मना रही है। श्रद्धा के बर्थडे पर उनके पिता शक्ति कपूर और भाई सिद्धांत कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने बहुत ही कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली है। उन्होंने आशिकी 2, छिछोरे सहित कंई हिट मूवीज से फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। वहीं आज 3 मार्च को श्रद्धा अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाइयाँ दे रहे है। इसी बीच श्रद्धा के पिता और एक्टर शक्ति कपूर और भाई सिद्धांत कपूर ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है।

शक्ति कपूर ने बेटी श्रद्धा पर लुटाया प्यार

दरअसल शक्ति कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा साझा किया है। इस वीडियो में कंई सारे लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे नजर आ रहे है। वहीं वीडियो में शक्ति कपूर सहित सभी लोग ‘हैप्पी बर्थडे श्रद्धा’ कहते हुए नजर आ रहे है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शक्ति ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरा बच्चा। पापा।’

भाई सिद्धांत कपूर ने शेयर की अनदेखी तस्वीर

श्रद्धा कपूर के बर्थडे पर उनके भाई सिद्धांत कपूर ने भी एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें विश किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सिद्धांत ने अपने बहन के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

सिद्धांत ने लिखा, ‘दुनिया की  सबसे दयालु बहन, सबसे अच्छी बेटी, सबसे अच्छी दोस्त, सबसे अच्छी भतीजी, सबसे अच्छी कजिन, सबसे अच्छी सब कुछ…. हाहाहा। एक रोल मॉडल को, सबसे बड़े दिलवाली को, सबसे अच्छी इंसान को, सबसे बड़ी दाता को… सहनभूतिपूर्ण और सवेंदनशील होने के लिए, इस दुनिया में आने के लिए और सब पर प्यार बरसाने के लिए धन्यवाद। मेरी आँखों के तारे को जन्मदिन मुबारक हो। आई लव यू।”

इस फिल्म में नजर आएगी श्रद्धा

बात करें श्रद्धा कपूर की प्रोफेशनल लाइफ कि तो वे जल्द ही फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएँगे। यह फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Exit mobile version