Site icon 4PILLAR

श्रेयंका पाटिल ने WPL 2026 में रचा इतिहास

Shreyanka Patil creates history in WPL 2026

Shreyanka Patil ने WPL 2026 में एक बड़ा इतिहास रचा है। श्रेयंका ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स मैच में 5 विकेट लिए। यह उनके T20 करियर की पहली फाइव विकेट हॉल है।

Shreyanka Patil ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास

श्रेयंका पाटिल ने RCB बनाम GG डब्ल्यूपीएल मैच में 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने मात्र 23 साल 169 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की है। इसी के साथ वे WPL के इतिहास में पांच विकेट लेने वाली सबसे युवा खिलाडी बन गई हैं। इसके अलावा डबलीपीएल में उनका तीसरा 4+ विकेट हॉल था। जो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा है। इस मैच में RCB ने GG को 32 रनों से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को ये जीत श्रेयंका पाटिल की गेंदबाजी की बदौलत मिली। WPL 2026 सीजन में अब तक उनके 8 विकेट हैं। उनके नाम कुल डब्ल्यूपीएल मैचों में टोटल 27 विकेट हैं।

श्रेयंका पाटील का जन्म और परिवार

Shreyanka Patil का जन्म 31 जुलाई 2002 को कर्नाटक के बेंगलोर में हुआ। जनवरी 2026 के अनुसार, उनकी उम्र 23 वर्ष है। वे क्रिकेट प्रेमी परिवार से हैं। उनके पिता राजेश पाटिल एक क्रिकेट अकैडमी चलाते हैं। इसके आलावा वे एक बिजनेसमैन भी हैं। श्रेयंका की माँ एक गृहिणी हैं। वह बचपन से क्रिकेट के माहौल में पली बढ़ीं। 10 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू किया।

श्रेयंका पाटिल की शिक्षा

उनकी शिक्षा के बारे सार्वजनिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बेंगलोर में ही पढ़ाई की और क्रिकेट पर फोकस करते हुए स्किल्स डेवेलप की। उन्होंने देव्स अकैडमी कर्नाटक में क्रिकेट की ट्रेनिंग ली। जहाँ उन्होंने किराये के कमरे में रहकर प्रैक्टिस की।

Shreyanka Patil का क्रिकेट करियर

श्रेयंका राइट-आर्म ऑफ-ब्रेक गेंदबाज हैं। वे भारतीय महिला टीम, कर्नाटक और RCB के लिए खेलती हैं।

Shreyanka Patil की मुख्य उपलब्धियां

Shreyanka Patil एक आक्रामक विकेट टेकिंग गेंदबाज हैं। जिनकी ड्रिफ्ट, टर्न और बाउंस खास हैं। वे RCB लाइफलॉन्ग फैन भी हैं। श्रेयंका पाटिल घुड़सवारी और निशानेबाजी में भी रूचि रखती हैं।

Exit mobile version