Site icon 4PILLAR

Shubham Kumar ने 197 देशों की यात्रा कर रचा इतिहास, बनें पहले भारतीय और एशियन युवा

Shubham Kumar has travelled to 197 countries

Shubham Kumar बिहार के मुंगेर जिले के रहने वाले हैं। शुभम कुमार ने विश्व के 197 देशों की यात्रा का इतिहास रच दिया है। वे ऐसा कारनामा करने वाले पहले एशियन और भारतीय बन गए हैं।

Shubham Kumar ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

शुभम कुमार जिन्हे Nomad Shubham के नाम से भी जाना जाता है, बिहार के मुंगेर जिले के एक छोटे से गांव Makwa के रहने वाले हैं। उन्होंने मात्र 24 वर्ष की उम्र में दुनिया के सभी 197 देशों की यात्रा पूरी कर ली है। इसी के साथ शुभम ऐसा कारनामा करने वाले पहले युवा भारतीय और सबसे युवा एशि यन बन गए हैं। वे भारतीय पासपोर्ट पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय हैं।

Shubham Kumar कौन हैं ?

Shubham Kumar की यात्रा का तरीका

शुभम कुमार की ज्यादातर यात्रा बजट ट्रैवल और लिफ्ट लेकर आगे बढ़ने पर आधारित है। वे रोजाना सिर्फ 500 रुपए में बजट यात्रा करते थे। ट्रक, बस, पैदल चलना , कोल्ड ट्रक में ट्रैवल करना पेट्रोल पंप पर सोना, उनकी यात्राओं में शामिल रहा। उन्होंने -71 डिग्री तक के तापमान में यात्रा की। वे जनजातीय लोगों के साथ रहे और कई बार उन्हें डिटेंशन का सामना भी करना पड़ा। लेकिन कभी रुके नहीं।

Shubham Kumar का हौसला

उन्होंने दिखाया कि करोड़ों रुपए या लग्जरी की जरूरत नहीं, बस, जूनून, हिम्मत और स्मार्ट प्लानिंग से दुनिया घूमी जा सकती है। उन्होंने भारतीय पासपोर्ट की वीजा चुनौतियों के बावजूद भी यह कर दिखाया।

Shubham Kumar की खास उपलब्धि

शुभम की कहानी बिहार के युवाओं के लिए एक मिसाल बन गई है। उन्होंने एक छोटे से गांव से निकलकर इतिहास रचा और अपने सपने पुरे किए। उनकी यात्रा में चुनौतियाँ बहुत थी लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

Exit mobile version