Shubman Gill Lohri 2025 Photos
Shubman Gill ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ अपने नए घर में पहली Lohri सेलिब्रेट की। शुभमन ने इस दौरान की कंई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपने लोहड़ी सेलिब्रेशन की झलक दिखाई है।
भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubman Gill) की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके चाहने वाले उनकी हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते है। वहीं शुभमन भी अपने फैंस को निराश नहीं करते और अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेटस फैंस संग साझा करते रहते है। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपने लोहड़ी सेलिब्रेशन (Shubman Gill Lohri Photos) की झलक दिखाई है।
दरअसल हाल ही में शुभमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्हें अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ लोहड़ी सेलिब्रेट करते देखा जा सकता है। शुभमन के लिए इस बार ये त्यौहार और भी खास था, क्योंकि उनकी नए घर में ये पहली लोहड़ी थी।
पहली तस्वीर में शुभमन अपने दोस्तों और फैमिल मेंबर्स के साथ पोज देते नजर आ रहे है। दूसरी फोटो में उन्हें अपनी मम्मी-पापा और बहन के साथ देखा जा सकता है। वहीं अन्य फोटोज में सभी को साथ मिलकर लोहड़ी का जश्न मनाते हुए देखा जा सकता है।
इन प्यारी सी तस्वीरों को शेयर करते हुए शुभमन ने लिखा, “नया घर, पुरानी परम्पराएं। नए घर में पहली लोहड़ी, ढेर सारी गर्मजोशी, खुशी और अनंत कृतज्ञता के साथ।”
फैंस एक साथ-साथ सेलेब्स भी इस पोस्ट पर खूब रिएक्ट कर रहे है। सिंगर जस्सी गिल ने कमेंट करते हुए लिखा, “नए घर के ली बधाई हो ब्रो और हैप्पी लोहड़ी।’ राघव शर्मा ने लिखा, ‘बधाई हो ब्रो।’ वहीं एक फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘हैप्पी लोहड़ी शुभमन।’ एक ने लिखा, ‘भगवान तुम्हे ढेर सारी खुशियां और समृद्धि प्रदान करे, मेरे बच्चे।’ एक ने लिखा, ‘नए घर के लिए बधाईयां।’ कंई अन्य फैंस ने भी इसी तरह के कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दी है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More