Sindhu PV stranded at Dubai airport: यूएस-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। अभिनेत्री सोनल चौहान भी दुबई में फंसी हुई हैं।
Sindhu PV: यूएस-इजराइल और ईरान युद्ध
हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका, इजराइल और ईरान मिसाइल हमलों के कारण मध्य पूर्व क्षेत्र में तनाव चरम पर है। इस संघर्ष ने क्षेत्रीय एयरस्पेस को प्रभावित किया है। जिसके परिणामस्वरूप दुबई जैसे हवाई अड्डों पर हवाई उड़ाने अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दी गई हैं। ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए यूएस के एयरबेस पर हमले किए हैं। जिससे यात्रा और सुरक्षा की स्थिति जटिल हो गई है। इस संकट के बीच कई भारतीय यात्री फंस गए हैं। भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और एक्ट्रेस सोनल चौहान दुबई एयरपोर्ट पर फंसी हुई हैं।
Sindhu PV की दुबई एयरपोर्ट पर स्थिति
दो बार की ओलंपिक चैंपियन पीवी सिंधु आल इंग्लैंड बैडमिंटन टूर्नामेंट के लिए भारत से बर्मिघम जा रहीं थीं। दुबई उनके ट्रांजिट पॉइंट के रूप में था। लेकिन 28 फरवरी को यूएस और इजराइल के ईरान पर हवाई हमलों के बाद दुबई एयरपोर्ट पर सभी उड़ाने रद्द कर दी गई। सिंधु अपनी टीम और कोच के साथ एयरपोर्ट पर फंस गई।
Sindhu PV के बारे में ताजा अपडेट
दुबई एयरपोर्ट से पीवी सिंधु ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किए। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर भीड़ है और स्थिति भयावह है। अपडेट में उन्होंने कहा कि उनकी टीम के पास एक विस्फोट हुआ। जो बेहद तनावपूर्ण और डरावना था। हालांकि अब उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है।
पीवी सिंधु ने सोशल मीडिया पर लिखा ,” सब की सुरक्षा और शांति की प्रार्थना कर रही हूँ। मैं और मेरी टीम सुरक्षित हैं लेकिन यहां फंस गए हैं। ” भारतीय दूतावास ने पीवी सिंधु और उनकी टीम को दुबई होटल में ठहराया हुआ है। टूर्नामेंट में उनकी भागीदारी पर संदेह है। क्योंकि उड़ाने कब शुरू होंगी, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
Sindhu PV ने कहा कि हर घंटे स्थिति डरावनी हो रही है। उन्होंने दुबई को हमेशा सुरक्षित और जीवंत शहर बताया, जो अब बदल गया है।
भारतीय अभिनेत्री सोनल चौहान दुबई में फंसी
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनल चौहान दुबई में फंस गई हैं। वह भारत आपस लौटने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंची थी लेकिन मिसाइल हमलों के कारण उड़ाने रद्द हो गई। वह कई घंटों से फंसी हुई हैं और स्थिति को बेहद तनावपूर्ण बता रही हैं।
सोनल चौहान के लेटेस्ट अपडेट
सोनल चौहान ने एक्स पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्रालय और दुबई में भारतीय दूतावास को टैग करते हुए मदद मांगी। उन्होंने एक्स पर लिखा ,” माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं वर्तमान संकट के कारण दुबई में फंस गई हूँ। उड़ाने रद्द हैं और भारत लौटने का कोई स्पष्ट रास्ता नहीं है। कृपया मुझे सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद करें। ” वह एयरपोर्ट पर अन्य यात्रियों के साथ फंसी हुई हैं।
भारतीय दूतावास दुबई में फंसे हुए भारतीय नागरिकों की मदद कर रहा है। लेकिन सोनल की अपील पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। वह अन्य फंसे हुए यात्रियों में शामिल हैं। जिसमें परिवार और बच्चे भी हैं।
यह संघर्ष यूएस और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हवाई हमलों से शुरू हुआ। जिसके जवाब में ईरान ने अमेरिका के एयर बेस पर हमले किए। इससे खाड़ी क्षेत्र में एयरस्पेस बंद हो गए हैं। दुबई जैसे हब पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। UAE ने सभी एयरपोर्ट बंद कर दिए हैं। ड्रोन हमलों की रिपोर्टें आ रही हैं।
Sindhu PV और सोनल चौहान के अलावा कई भारतीय यात्री फंसे हुए हैं। भारतीय सरकार और दूतावास सक्रिय हैं। 1 मार्च तक सभी उड़ाने रद्द हैं। दोनों सेलेब्रिटीज सुरक्षित हैं।





