Site icon www.4Pillar.news

सपना चौधरी पर भाभी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, उनके भाई पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप

सपना चौधरी पर भाभी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, उनके भाई पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का भी आरोप

हरियाणवीं सिंगर और डांसर सपना चौधरी एक बार फिर क़ानूनी पचड़े में फंस गई है। सपना चौधरी पर देहज प्रताड़ना का केस दर्ज किया गया है। सपना चौधरी की मां नीलम और भाई कर्ण के खिलाफ हरियाणा के पलवल महिला थाने में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है।

बिग बॉस फेम सपना चौधरी एक बार फिर मुश्किलों में घिरती हुई नजर आ रही है। उस के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज हुआ है। सपना चौधरी की मां नीलम और भाई कर्ण के खिलाफ पलवल महिला थाने में दहेज मांगने का केस दर्ज हुआ है। सपना के परिवार पर दहेज में क्रेटा गाड़ी मांगने के आरोप लगा है। उनके भाई पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है। यह मामला पलवल थाने में हुआ है।

भाभी ने लगाए ये आरोप

सपना चौधरी और उनके परिवार के खिलाफ एक हफ्ता पहले केस दर्ज हुआ था लेकिन अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सपना चौधरी की भाभी पलवल की रहने वाली है। साल 2018 में उसकी शादी सपना के भाई कर्ण के साथ हुई थी। सपना की भाभी का आरोप है कि शादी के बाद उससे दहेज की मांग की जाने लगी। ससुराल में उसके साथ मारपीट की गई। सपना की भाभी ने अपने ससुराल वालों पर दहेज में क्रेटा गाडी मांगने का आरोप लगाया है।

सपना चौधरी के भाभी ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में कहा कि साल 2020 में उनके पति ने शराब के नशे में उनसे मारपीट की और अप्राकृतिक यौन संबंध भी बनाए। उसने अपने पति कर्ण , सपना चौधरी और सास नीलम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस मामले में किसीकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

जब गिरफ्तार हुई थी सपना

डांसर सपना चौधरी को हाल ही में कुछ समय के लिए गिरफ्तार किया गया था। उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था। दरअसल, 13 अक्टूबर 2018 को सपना चौधरी और अन्य कलाकारों का लखनऊ में प्रोग्राम था। इस कार्यक्रम को देखने के लिए हजारों लोगों ने टिकट खरीदे थे। लेकिन सपना चौधरी प्रोग्राम में नहीं पहुंची थी। जिसके बाद आयोजकों ने सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

Exit mobile version