
वरिष्ठ पत्रकार Gauri Lankesh हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी ने हत्याकांड के मास्टरमाइंड ऋषिकेश देवड़ीकर को झारखंड के धनबाद जिला के कतरास से गिरफ्तार कर लिया है।
5 सितंबर 2017 को हुई थी Gauri Lankesh की हत्या
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या करने वाला Rushikesh Devdikar आखिरकार SIT के हत्थे चढ़ ही गया है। गौरी लंकेश की हत्या के फरार चल मुख्य आरोपी 44 वर्षीय ऋषिकेश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है।
SIT ने Rushikesh Devdikar को झारखंड राज्य के धनबाद जिले के कतरास से गिरफ्तार किया है। सुराग और सबूतों की तलाश में ऋषिकेश के घर की तलाशी ली जा रही है। आरोपी को कल न्यायायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
आपको बता दें,Gauri Lankesh की हत्या 5 सितंबर 2017 बेंगलुरु में उनके निवास स्थान पर की गई थी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश (Rushikesh Devdikar )को झारखंड एक बिज़नेसमैन प्रदीप खेमका के कतरास स्थित पेट्रोल पंप पर अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था। उसे बेंगलुरु की एसआईटी ने छापेमारी कर दबोचा है।
आपको बता दें,कर्नाटक सरकार ने गौरी लंकेश(Gauri lankesh) हत्याकांड की जांच से जुडी एसआईटी को 25 लाख रुपए का इनाम दिया था। राज्य सरकार ने इन अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को सिफारिश की थी।