Site icon www.4Pillar.news

Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ SIT ने जारी किया अरेस्ट वारंट, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Prajwal Revanna Case: प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ SIT ने जारी किया अरेस्ट वारंट, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

Prajwal Revanna Sex Video case: कोर्ट की मंजूरी के बाद SIT ने कर्नाटक से जेडी(एस) नेता प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हासन सीट से लोकसभा प्रत्याशी हैं। उन पर लगभग 2900 महिलाओं के सेक्स वीडियो बनाने का आरोप है।

कर्नाटक की हासन सीट से लोकसभा प्रत्याशी और सांसद प्रज्वल रेवन्ना इन दिनों अपने सेक्स कांड की वजह से चर्चा में हैं। रेवन्ना के खिलाफ SIT ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले प्रज्वल रेवन्ना पर सैंकड़ों महिलाओं के वीडियो रिकॉर्ड करने, यौन उत्पीड़न और डराने धमकाने की साजिश रचने के आरोप लगे थे। रेवन्ना के कई गंदे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया था।

अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने जनता दल (एस) नेता के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है। SIT ने अदालत से प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की अनुमति मांगी थी। अदालत की परमिशन के बाद रेवन्ना के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।

हासन  लोकसभा सीट चुनाव में मतदान से एक दिन पहले अप्रैल महीने में रेवन्ना के संसदीय क्षेत्र हासन में सैंकड़ों पेन ड्राइव बांटे गए थे। जिनमें 2900 के करीब वीडियो होने का दावा किया गया। ये वीडियो खुद प्रज्वल रेवन्ना ने शूट किए थे। वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक महिला आयोग की प्रमुख नागलक्ष्मी चौधरी ने सीएम सिद्दारमैया और डीजीपी को पत्र लिखा था।

राज्य महिला आयोग की प्रमुख नागलक्ष्मी चौधरी ने मुख्यमंत्री और कर्नाटक पुलिस को पत्र लिखकर वीडियो शेयर करने वालों, वीडियो बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की थी। कर्नाटक सरकार ने 27 अप्रैल को सीट का गठन कर जांच के निर्देश दिए थे।

बैंगलोर की इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री लेने के बाद प्रज्वल रेवन्ना ने राजनीति में कदम रखा। प्रज्वल रेवन्ना लोकसभा चुनाव 2024 में कर्नाटक की हासन सीट से जेडी (एस) और एनडीए के साझा उम्मीदवार हैं।

Exit mobile version