KBC 15: कौन बनेगा करोड़पति में IPL को लेकर पूछा गया 6 लाख का सवाल, क्या आप जानते हैं

Kaun Banega Crorepati 15: फेमस टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 15 (KBC 15) शुरू हो चूका है। केबीसी के 15 वे सीजन में आईपीएल से जुड़ा एक सवाल पूछा गया है।

भारत के सबसे प्रसिद्ध टीवी शो में से एक कौन बनेगा करोड़पति का 15 वां (KBC 15) सीजन स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुरू हो चूका है। यह शो कई सवालों के जवाब में लोगों को इनामी राशि प्रदान करता है। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन प्रतियोगियों से विभिन्न तरह के सवाल पूछते हैं। जिसमें भूगोल, इतिहास से लेकर समसामयिक मुद्दों पर सवाल पूछे जाते हैं। केबीसी में क्रिकेट को लेकर कई बार सवाल पूछे गए हैं। ऐसा ही इस बार हुआ। शो के प्रतियोगी से आईपीएल को लेकर सवाल पूछा गया। जिसकी कीमत 6 लाख 40 हजार थी।

KBC 15 का सवाल

दरअसल, वनडे और टेस्ट मैच के बाद अब आईपीएल काफी फेमस होता जा रहा है। जिसके चलते कौन बनेगा करोड़पति शो में सवाल पूछे जाने लगे हैं। हाल ही में शाहरुख खान और प्रीति जिंटा की कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाडी रिंकू सिंह को लेकर सवाल पूछा गया। बिग बी का सवाल ये था कि इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के किस खिलाडी ने एक ओवर में पांच छक्के जड़े थे ? इस सवाल का जवाब देने के लिए चार विकल्प रखे गए थे। जिसमे A. आंद्रे रसेल , B. नितीश राणा , C. रिंकू सिंह और D. वेंकटेश अय्यर था।

सही जवाब

इस सवाल का जवाब C. रिंकू सिंह था। केकेआर के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए एक ओवर में पांच छक्के जड़े थे। ऐसा  कारनामा कर उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था। रिंकू सिंह के शानदार प्रदर्शन के कारण कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत मिली थी। इसके बाद रिंकू सिंह का नाम हर किसी की जुबान पर था। इस सवाल के जवाब में 6.40 करोड़ की राशि प्रदान की गई। फ़िलहाल रिंकू सिंह टीम इंडिया में खेल रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version