Site icon www.4Pillar.news

महेंद्र सिंह धोनी के जन्मदिन पर जानें उनके बारे में कुछ खास बातें जो आप नहीं जानते होंगे।

आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कैप्टन कूल को खूब बधाइयां दी जा रही हैं। आइए एमएस धोनी के बारे जानते हैं कुछ जरूरी बातें।

आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर कैप्टन कूल को खूब बधाइयां दी जा रही हैं। आइए एमएस धोनी के बारे जानते हैं कुछ जरूरी बातें।

एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था। क्रिकेट जगत में कई रिकॉर्ड बना चुके एमएस धोनी की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। उनके फैन आज से 7 दिन पहले से ही धोनी को जन्म दिन की बधाइयां दे रहे हैं। इस 7 अंक का उनके जीवन में बहुत महत्व है ,जो हम आगे बताएंगे।

माही की उपलब्धियां

महेंद्र सिंह धोनी अकेले ऐसे भारतीय कप्तान रहे हैं ,जिनकी कप्तानी में भारत ने ICC ट्रॉफी जीती है। साल 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप धोनी की कप्तानी में जीता गया। इसके अलावा साल 2007-8 में कॉमन वेल्थ बैंक सीरीज , 2011 में आईसीसी एशिया वर्ल्ड कप,2013 में ICC चैंपियंस ट्रॉफी धोनी की कप्तानी में जीती गई। इसके अलावा और भी कई रिकॉर्ड धोनी के नाम हैं।

अंक 7 और धोनी

7-7-1981 को जन्मे माही को इस 7 अंक ने मुकद्दर का सिकंदर बना दिया। ये एक अन्धविश्वास भरी बात नहीं है ,लेकिन अंक 7 माही के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस अंक का असर धोनी के जीवन पर ऐसा पड़ा कि उन्होंने जीवन की हर कीमती और प्यारी चीज को इसके साथ जोड़ लिया।

धोनी की जन्म तिथि 7-7-81 है। सात तारीख ,सातवां महीना और अगर 8 में से एक कम करें तो 7 बनता है। इस तरह अंक 7 ने महेंद्र सिंह धोनी के पैदा होते ही उनका साथ निभाना शुरू कर दिया।

माही की गाड़ियां

महेंद्र सिंह धोनी MSDhoni के पास लगभग 25 महंगी बाइक हैं और 7 फोर व्हीलर वाहन हैं। इनमें में से शबे महंगी गाडी हमर है। जिसका खास नंबर उनकी जन्म तिथि 7781 है। इसके आलावा उनकी कई गाड़ियों के नंबर 7781 हैं। इस सात नंबर ने उनको सिकंदर बना दिया। ये भी पढ़ें :लता मंगेशकर ने एमएस धोनी के रिटायमेंट को लेकर की भावुक अपील

एमएसडी की जर्सी और खेल

एम एस धोनी की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप जीता था। यानी यहां भी धोनी के साथ 7 रहा। जिस दिन माही ने वर्ल्ड कप जीता था। उस समय उनकी उम्र 26 साल 80 दिन थी। अब इसका अंकगणित ,26+80 =106 ,1+0+6 = 7 ,अब यहां भी सात ने साथ दिया। अगर आपने गौर किया होगा तो धोनी की जर्सी का नंबर क्या है ? ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के खिलाफ एमएस धोनी को सातवें नंबर पर भेजने के बारे में कोच रवि शास्त्री ने किया खुलासा

Exit mobile version