Site icon www.4Pillar.news

सोनम कपूर को आ रही है मम्मी की याद, अपने बचपन की तस्वीर शेयर कर कहा- आइ मिस माई मम्मा … 

सोनम कपूर ने जो अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि सोनम की मम्मी सुनीता कपूर उन्हें गोद में लिए बैठी हैं। फैंस इस तस्वीर को देख छोटी सोनम को काफी क्यूट बता रहें हैं।

सोनम कपूर ने जो अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि सोनम की मम्मी सुनीता कपूर उन्हें गोद में लिए बैठी हैं। फैंस इस तस्वीर को देख छोटी सोनम को काफी क्यूट बता रहें हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोनम अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर फैंस के बीच छायी रहती हैं। इन दिनों सोनम अपनी मम्मी सुनीता कपूर से दूर हैं और उन्हें काफी मिस कर रहीं हैं। सोनम ने सोशल मीडिया के जरिये अपने दिल का हाल जाहिर किया है।

शेयर की अपने बचपन की तस्वीर

सोनम ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, ‘I Miss My Mumma’ सोनम के इस पोस्ट पर उनकी मां सुनीता कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मिस यू सो मच बेटा’ सोनम की चाची ने भी उनकी इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है।

फैंस ने सोनम को बताया क्यूट

एक्ट्रेस ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें देखा जा सकता है कि सोनम की माँ सुनीता उन्हें गोद में लिए बैठी हैं। फैंस को छोटी सी सोनम काफी क्यूट लग रही हैं। कंई लोगो ने जहां लिटल सोनम को काफी क्यूट बताया है वहीं सोनम की माँ सुनीता कपूर की खूबसूरती की तारीफ की है।

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर की ये बचपन की तस्वीर काफी पसंद की जा रही है। लोग कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर प्यार बरसते नजर आ रहें हैं। कंई सारे लोगो ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी पोस्ट की है।

Exit mobile version